हेडलाइन

CG- कर्मचारियों की छंटनी: सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को एक झटके में हटाया, कर्मचारियों का गुस्सा भड़का

रायपुर 1 जून 2023। प्लेसमेंट एजेंसी से लिये गये कई कर्मचारियों को हाउसिंग बोर्ड ने काम से हटा दिया है। दरअसल अलग-अलग पदों के लिए प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिये हाउसिंग बोर्ड के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी थी।

हालांकि जो नोटिस जारी की गयी है, उसके मुताबिक हटाने की वजह अलग-अलग बतायी गयी है। अहर्ता में कमी बताकर प्लेसमेंट कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल( हाउसिंग बोर्ड) हटा दिया है। इधर अचानक से नौकरी से हटाये जाने के बाद प्लेसमेंट कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है, वहीं अनियमित कर्मचारियों ने भी इसका विरोध जताया है। आरोप है कि बिना नोटिस के ही कर्मचारियों को हटाने का फैसला दिया गया।

जानकारी के मुताबिक ये कर्मचारियों सालों से काम कर रहे थे, जिन्हें एक झटके से हटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कई कर्मचारी तो लंबे समय से यहां काम कर रहे थे, अब उन्हें अचानक से हटाये जाने के बाद उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या आ गयी है। इस मामले में अब मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की गयी है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कर्मचारियों ने अपने दर्द को बयां किया है।

हाउसिंग बोर्ड से 8 कर्मचारियों को हटा दिया गया है। ये कर्मचारी बीते 10 से 15 सालों से यहां काम कर रहे हैं। आरोप है कि इसके अलावा सभी कर्मचारी पूर्ण रूप से शैक्षणिक योग्यता की अर्हताएं भी पूरी कर चुके हैं।बावजूद इन्हें हटा दिया गया। इधर अब इस मामले में अनियमित कर्मचारी संगठन ने इन कर्मचारियों के आंदोलन की बात कही है।

Back to top button