हेडलाइन

CG : कांस्टेबल पर जानलेवा हमला: महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ाया कांस्टेबल, गुस्सायें पति ने आरक्षक के प्राईवेट पार्ट को काटा….हालत गंभीर

मुंगेली 8 सितंबर 2023। मुंगेली जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल पर एक शख्स ने हसिया से जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस जवान देर रात एक महिला के घर पर गया था। तभी महिला का पति घर पहुंच गया और पत्नी के साथ आरक्षक को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। इस घटना के बाद आक्रोशित शख्स ने हसिया से आरक्षक पर जानलेवा हमला करते हुए उसके प्राईवेट पार्ट को काट दिया। घटना में आरक्षक बुरी तरह से घायल है,जिसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जवान पर हमला की ये वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में आरक्षक रोहित सिंग की पोस्टिंग है। गुरूवार की देर रात आरक्षक एक विवाहित महिला के घर गया हुआ था। रात करीब 3 बजें महिला का पति घर पहुंच गया और उसने आरक्षक और पत्नी को संदिग्ध हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। इस घटना का खुलासा होने के बाद महिला का पति तैश में आकर आरक्षक के हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स ने घर में रखे हसिया से आरक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में आरोपी शख्स ने आरक्षक के प्राईवेट पार्ट पर ही हसिया से हमला कर दिया।

घटना में गंभीर रूप से घायल आरक्षक को बिलासपुर के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना के बाद घायल आरक्षक और आरोपी शख्स दोनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि घटना की शिकायत घायल पुलिस आरक्षक और आरोपी शख्स दोनों ने किया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जांच कर दोनों पक्षों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की बात कह रही है।फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत और तथ्यों की जांच करने की बात कह रही है। कोतवाली थाना प्रभारी ने जल्द ही इस घटना पर दोनों पक्षों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

Back to top button