हेडलाइन

दुल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत: शादी कर लौट रहे दुल्हा-दुल्हन की कार को मारी भीषण टक्कर, मौके पर ही दोनों की मौत

नालंदा 7 मई 2023। शादी के तुरंत बाद ही दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। एक हादसे नए कपल की मौत ने हर किसी को झकझोर के रख दिया। घटना बिहार के नालंदा की है। शादी के बाद विदा कर ले जा रहे दुल्हा दुल्हन की कार को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी।

चश्मदीदों के मुताबिक ट्रैक्टर की दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी से टक्कर हुई थी। जिससे कार का गेट खुल गया और नवविवाहित जोड़ा बीच सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिससे उन दोनों की मौत हो गई। हादसे में श्याम के बहनोई जख्मी हुए है। एक बच्चा भी घायल हुआ है। सभी घायलों का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

भीषण हादसा गिरियक थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर हुआ। बताया जा रहा कि हसनपुर गांव के पास दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें नवदंपती की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर ने दूल्हा-दुल्हन की कार को धक्का मारा जिससे भीषण हादसा हुआ।

परिजनों के मुताबिक दूल्हा का नाम श्याम कुमार और दुल्हन का नाम पुष्पा कुमारी था। जानकारी के मुताबिक, नालंदा के सतौआ गांव निवासी कारु चौधरी की 19 वर्षीया बेटी पुष्पा कुमारी की शादी नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में रहने वाले श्याम कुमार से तय हुई थी। श्याम महरावां गांव निवासी तुला चौधरी के 21 वर्षीय बेटे थे। विदाई के वक्त भीषण सड़क हादसे में दोनो की मौत मौके पर ही हो गई।

Back to top button