हेडलाइन

बड़ी खबर- टीएस सिंहदेव के भाई की ट्रेन एक्सीडेंट में मौत… अंबिकापुर जाने के दौरान हुआ हादसा…पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के चचेरे भाई वीरभद्र सिंह की रेल हादसे में मौत हो गयी है। वीरभद्र सिंह का शव बेलगहना रेलवे ट्रैक पर मिला है। हालांकि ये घटना कैसे हुई, इसके बारे में अभी पुलिस तफ्तीश कर रही है। प्रथम दृष्टिया इसे घटना मानकर पुलिस जांच में जुटी है। वीरभद्र सिंह उर्फ सचिन सरगुजा राजपरिवार की धौरपुर शाखा के प्रमुख सदस्य थे।

वीरभद्र सिंहदेव के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात दुर्ग अंबिकापुर ट्रेन से अंबिकापुर लौट रहे थे। आज सुबह उनका शव बेलगहना के पास ट्रैक के किनारे मिले है। आशंका हैं कि बेलगहना के पास शायद वे गेट पर खड़े हो, उसी दौरान वो नीचे गिर गये हो। वीरभद्र सिंहदेव धौरपुर हाउस के प्रमुख लाल सोमेश्वर शरण सिंहदेव के ज्येष्ठ पुत्र थे। वीरभद्र सिंहदेव के दो बच्चे हैं।उनका बेटा पाँचवीं जबकि बिटिया तीसरी में अध्ययनरत है।

घटना को लेकर पुलिस पुलिस जांच में जुटी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी करने की तैयारी में हैं।

Back to top button