बिग ब्रेकिंग

CG ब्रेकिंग: शिक्षक की गोली मारकर हत्या ….. कार से शिक्षक साथी संग लौट रहे शिक्षक से लूट के बाद मारी गोली…..दो साथियों ने छुपकर बचायी जान…

बीजापुर 4 नवंबर 2021। बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देर रात कुछ अपराधियों ने कार सवार शिक्षक को गोली मार दी। शिक्षक का नाम महेंद्र तरमा है। घटना देर रात करीब 12 बजे की बतायी जा रही है। शिक्षक महेंद्र अपने एक अन्य शिक्षक साथी कुदरू राम नेताम और मनीराम जुरी के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कार के पास पहुंचे कुछ लोगों ने हथियार की नोंक पर लूटपाट की और फिर शिक्षक महेंद्र को सीने में गोली मार दी।

जानकारी के मुताबिक मृत शिक्षक महेंद्र मिरतुर बालक छात्रावास के अधीक्षक के तौर पर पदस्थ था। इस पूरे मामले में शिक्षक के आपसी रंजिश को ध्यान में रखनकर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 शिक्षक महेंद्र तरमा, अपने साथी मनीराम जुरी और कुदरू राम नेताम के साथ नेलसनार से मिरतुर जा रहे थे। इसी दौरान मेला सोनार- कड़ियम पारा मार्ग के पास कार को इनलोगों ने रोका था, तभी हथियारबंद कुछ लोग मौके पर पहुंच गये और फिर लूटपाट शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक अंधेरे का फायदा उठाकर शिक्षक कुदरू राम नेताम और मलीराम वहां से भाग निकले, जबकि लूटेरों ने महेंद्र को पकड़ लिया। लूटपाट के बाद शिक्षक महेंद्र को कट्टा से सीने में गोली मार दी और फिर मौके से फरार हो गये। घटना के बाद शिक्षक कुदरू राम ने गांव पहुंचकर घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महेंद्र तरमा को नेलसनार हास्पीटल लाया, जहां डाक्टरों ने उसे पहले से ही मृत घोषित कर दिया।

खबरों के मुताबिक जिस कार से महेंद्र अपने दो साथियों के साथ मिरतुर जा रहे थे, वो कार हुंडई आई-10 नियोन कार शिक्षक महेंद्र तरमा की ही थी। इस मामले में NW न्यूज ने जब बीजापुर एसपी कमललोचन कश्यप से बात की, तो उन्होंने बताया कि ..

“देर रात की ये घटना है, एक शिक्षक को गोली मारी गयी है, लेकिन ये प्रारंभिक जांच में नक्सली घटना प्रतीत नहीं हो रही है। शिक्षक के आपसी रंजिश के बारे में जानकारी मिली है, पुलिस की टीम हर एंगल पर जांच कर रही है, जल्द ही इस मामले में हम अपराधियों तक पहुंच जायेंगे”

Nw न्यूज़ से नेलसनार थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि

घटना बुधवार की देर रात 11 से 12 बजे की है। मृतक शिक्षक महेंद्र तरमा मिरतुर में छात्रावास अधीक्षक था। कल रात एक अन्य शिक्षक कुदरुराम नेताम और ग्रामीण मनीराम के साथ घर से मिरतुर जाने के लिए रवाना हुआ था। बीच रास्ते मे कार रोककर तीनो कार से उतरे थे,तभी 3 अज्ञात लोग मौके पर आकर शिक्षक महेंद्र और उसके साथियों से मोबाइल और पैसा लूटने लगे। इस दौरान मनीराम जूरी मौके से भाग निकला,लेकिन झूमाझटकी में आरोपियों ने शिक्षक महेंद्र तरमा पर कट्टे से फायर कर दिया, जिसमे उसकी  मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मामले की तफ्तीश जारी है….जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button