टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंग

CG- बस स्टैंड में मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागने लगे लोग.. जानिये क्या है पूरा मामला ..

सूरजपुर 18 मई 2023। सूरजपुर के विश्रामपुर बस स्टैंड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यात्रियों पर मधुमखियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद बस स्टैंड पर अफरा तफरी मच गयी। मधुमक्खी के काटने से एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। एक युवक को गम्भीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों को उपचार विश्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना सूरजपुर के विश्रामपुर बस स्टैंड की है।

गुरुवार की शाम नगर के शनिमंदिर के समीप मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक राहगीरों पर हमला कर दिया। हमले में 13 राहगीर घायल हो गए। वहीं उसके बाद मधुमक्खियों के झुंड ने स्थानीय बस स्टैंड में यात्रियों पर हमला कर तीन दर्जन से अधिक यात्रियों को घायल कर दिया। इससे भगदड़ का माहौल निर्मित हो गया। मधुमक्खियों के हमले में एक किशोर गंभीर रूप से आहत हो गया है।उसका स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

नगर के शनि मंदिर के समीप मधुमक्खियों के हमले से आहत सचिन तायल 20 वर्ष समेत बदरुद्दीन 60 वर्ष, राजवीर 14 वर्ष, रविंद्र सिंह 37 वर्ष, उपेंद्र 42 वर्ष, मनोज 32 वर्ष, काजल 25 वर्ष, विनोद कुमार 32 वर्ष, विवेक 24 वर्ष, सुमन यादव 35 वर्ष, सुकलाल 50 वर्ष, सुधा सिंह 27 वर्ष का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इसके बाद मधुमक्खियों ने स्थानीय बस स्टैंड में यात्रियों पर हमला कर संजय सिंह समेत विनय कुमार, रामचंद्र जायसवाल, वीरेंद्र कौशिक, सुनीता लकडा, जितेंद्र यादव, राम प्रसाद सिंह, मनोज कुमार, राजा राम सिंह को आहत कर दिया।

Back to top button