टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंग

CG: शीतलहरी से मिलेगी आज से राहत….दिन और रात के तापमान में होगी बढ़ोतरी….मौसम विभाग ने क्या कहा….

रायपुर 24 दिसम्बर 2021। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज से उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना बंद हो रहा है। जिसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकता है।

अनुमान के मुताबिक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और कही-कहीं कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश में आज से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज से अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके कारण न्युनतम तापमान में सबसे ज्यादा वृद्धि दक्षिण छग में होने की सम्भावना है। दिन के अधिकतम तापमान में भी अगले 3 दिनों में 2-3 डिग्री तक की वृद्धि प्रदेश में हो सकता है ।

आपको बता दें कि पिछले 3-4 दिनों से प्रदेश शीतलहर की चपेट में था। रायपुर में रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि सरगुजा, बिलासपुर में ठंड ने तो कहर ढा दिया था।

Back to top button