हेडलाइन

सीजी – 2 मासूम बच्चों के साथ महिला ने खुद को लगाई आग…..तीनों की मौत, पति के ड्यूटी जाते ही उठाया….!

सूरजपुर 17 जुलाई 2022 । सूरजपुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां पारिवारिक कलह के बाद एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ खुद को आग लगा ली। इस घटना में महिला सहित दोनों बच्चों की जहां दर्दनाक हो गयी हैं, वही घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हैं। बताया जा रहा हैं कि महिला ने पति के काम पर जाने के बाद इस पूरे घटना को अंजाम दिया, ताकि कोई उन्हे बचा ना सके। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

पूरा घटनाक्रम सूरजपुर जिला के भटगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जरही संजीव कुमार चौधरी एसईसीएल कोल माईंस में काम करता है। घर पर संजीव के साथ उसकी पत्नी बसंती और 6 साल का बेटा हिमाचल और 10 साल का अनमोल साथ रहता था। रोज की तरह शनिवार को संजीव नाईट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा हैं कि जैसे ही वह ड्यूटी के लिए घर से रवाना हुआ था, उसके कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी बसंती ने खुद पर और दोनों बच्चों पर मिट्‌टी तेल डालकर आग लगा ली।

घटना के बाद घर से धुआं उठने लगा, जिस देखने के बाद आस-पास के लोगों को इस बात की जानकारी मिली। फिर लोग घर के पास पहुंचे तो देखा कि तीनों जल रहे हैं। इसके बाद किसी तरह से आग को बुझाया गया और तीनों को एसईसीएल के विभागीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भेज दिया गया। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण रविवार दोपहर संजीव की पत्नी और दोनों मासूम बेटो की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस मामले में अंबिकापुर जिले की मणिपुर चौकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले को लेकर अंबिकापुर पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पति के साथ पत्नी का विवाद होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। तीनों की मौत हो चुकी है। इधर सूरजपुर जिले की भटगांव पुलिस ने भी इस घटना पर केस दर्ज कर घटना के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी हैं।

Back to top button