बिग ब्रेकिंगब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

आरक्षण पर CM भूपेश ने भाजपा को घेरा, कहा- रिजर्वेशन पर BJP का दोहरा चरित्र… प्रदेश में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क…

रायपुर 30 सितंबर। मुख्यमंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार को घेरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को आरक्षण पर अपना रूख साफ करना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा का दोहरा चरित्र चल रहा है।  मुख्यमंत्री 2 अक्टूबर को प्रदेश में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर कहा कि जब गौठान योजना की शुरूआत की गयी थी, तो उस दौरान लोगों ने मजाक उड़ाते थे। गाय की राजनीति करने वाले लोग गोबर को राजकीय चिन्ह बनाने की बात करते थे।

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को लेकर उन्होंने कहा कि 10 हजार से अधिक पंचायत में उसके लिए स्वीकृति मिल गयी है। गोठान के पास जो जमीन है, वहां इंडस्ट्रियल पार्क खोला जायेगा। गांव में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर मिल सके। उत्पादन के साथ विक्रय की भी व्यवस्था की जायेगी। सभी जिलों में सी मार्ट खोला गया है, लोगों को रोजगा दिलाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो याच्रा में भाजपा गड़बड़ी फैला सकती है इसकी पूरी की पूरी संभावना है। राहुल गांधी को पदयात्रा से जो लोकप्रियता मिल रही है, उसे देखकर भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है।

Back to top button