हेडलाइन

CM विष्णुदेव साय की कल होगी PM मोदी से मुलाकात, अब से कुछ देर में CM व डिप्टी सीएम रवाना होंगे दिल्ली, राष्ट्रपति, गृहमंत्री से भी मुलाकात

रायपुर 22 दिसंबर 2023। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब से कुछ देर बाद दिल्ली रवाना होंगे। कल मुख्यमंत्री की मुलाकात प्रधानमंत्री से होगी। जानकारी के मुताबिक कल दोपहर में मुख्यमंत्री साय की मुलाकात प्रधानमंत्री से हो सकती है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। वहीं इसके साथ ही राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, गृहमंत्री और वित्तमंत्री से भी मुख्यमंत्री के मुलाकात का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रात 8.50 बजे दिल्ली रवाना होंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी दिल्ली जायेंगे। आपको बता दें कि आज और कल दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक है, जिसमें आज की बैठक में तो मुख्यमंत्री शामिल नहीं हो सके, लेकिन कल की बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 दिसम्बर को प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

Back to top button