पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

कांग्रेस कल राजभवन में जतायेगी विरोध….शिव डहरिया बोले- सिर्फ चुन-चुन कर कांग्रेस के नेताओं पर ही कार्रवाई क्यों ?… कहा- तानाशाही से हम डरने वाले नहीं

रायपुर 15 जून 2022। राहुल गांधी से ED की पूछताछ को लेकर कांग्रेस अब आक्रामक हो गयी है। कल राजभवन के बाहर प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनायी गयी है। इससे पहले आज दिल्ली में ईडी दफ्तर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हो गयी है। वहीं कांग्रेस मुख्यालय में भी घुसकर मारपीट का आरोप दिल्ली पुलिस पर कांग्रेस ने लगाया है। आज इस मामले पर रायपुर में मंत्री शिव डहरिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और दो टूक कहा कि ऐसे दमनकारी कृत्य के आगे वो नहीं झुकेंगे।

शिव डहरिया ने कहा कि मोदी सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा दमनकारी हो गयी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय नहीं जाने दिया जा रहा है। उन पर लाठियां बरसायी जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने ही घर में जाने से रोका जा रहा है, धमकाया जा रहा है। डहरिया ने कहा कि मोदी सरकार के कृत्यों का हमलोग पूरजोर विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि कल राजभवन में हमलोग अपना विरोध जतायेंगे। इससे पहले रायपुर के घड़ी चौक पर आंबेडकर प्रतिमा के सामने धरने पर बैठेंगे और फिर उसके बाद राजभवन जाकर अपना विरोध जतायेंगे। किसी भी सूरत में इस तरह के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के खिलाफ कई तरह के मामले हैं। रमन सिंह के खिलाफ कई मामलों में शिकायत है, लेकिन उनके खिलाफ पूछताछ क्यों नहीं हो रही है। सिर्फ कांग्रेस के नेताओं को भी टारगेट क्यों किया जा रहा है।

Back to top button