क्राइमबिग ब्रेकिंग

महिला कांस्टेबल आत्महत्या मामले में कांस्टेबल गिरफ्तार… परिजनों ने लगाया था आरोप…

जांजगीर 1 जून 2022। महिला कांस्टेबल सुसाइड मामले में जांजगीर के ही एक कास्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांजगीर में पदस्थ दुष्यंत पांडेय नाम के कांस्टेबल पर आरोंप था कि उसने महिला कांस्टेबल ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसी दौरान महिला कांस्टेबल के पिता ने आरोप लगाया था कि दुष्यंत पांडेय उनकी बेटी को लगातार धोखा दे रहा था। शादी की बात कहकर मुकर रहा था। इसी दौरान 8 मार्च 2022 को उसने अपने शासकीय आवास निलयम कालोनी में फांसी लगातार आत्महत्या कर ली थी।

परिजनों की सूचना पर थाना जांजगीर में मर्ग क्रमांक 21./22 दिनांक 8 मार्च 2022 को कायम किया गया था। प्रारंभिक विवेचन के दौरान थाना जांजगीर द्वारा आरोपी आरक्षक दुष्यंत पांडेय के विरूद्ध जांजगीर में मामला दर्ज किया गया और फिर इस मामले में आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  

Back to top button