हेडलाइन

जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी की अगुवाई में संयुक्त शिक्षक संघ JD से मिला….प्रमोशन व स्कूलों के वक्त में। बदलाव सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

सरगुजा 3 जनवरी 2022। शिक्षकों की अलग-अलग मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ ने संयुक्त संचालक संजय गुप्ता से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक से कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान प्रमोशन, स्कूलों के समय में बदलाव सहित कई अहम मांगों पर विस्तार से बातचीत हुई।

मुलाकात को लेकर जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह व जिला प्रवक्ता मनोज कुशवाहा ने बताया कि संघ पदाधिकारियों ने जे.डी. सरगुजा के समक्ष, सहायक शिक्षक से शिक्षक एल. बी. के पदों पर पदोन्नति हेतु हिंदी/संस्कृत के पदों को समान रूप से विभाजित कर पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारम्भ करने की बात रखी।

साथ ही छ. ग.राजपत्र 5 मार्च 20219 में वर्णित भर्ती एवं पदोन्नति नियम के बिंदु 15 के अनुसार जनवरी 2023 की स्थिति में 3 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सहायक शिक्षक एल.बी.को पदोन्नति की प्रक्रिया में सम्मिलित करने की मांग रखी।


संघ जिलाध्यक्ष ने सरगुजा सम्भाग में बढ़ती कड़ाके की ठंड से छात्र-छात्राओं को होने वाली दिक्कतों के मद्देजर शाला संचालन का समय परिवर्तित कर प्रातः11:00बजे से 3:00 बजे तक किये जाने हेतु आग्रह किया।


संगठन की मांग पर सँयुक्त संचालक ने समस्त बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लेने हेतु संघ को आश्वस्त किया तथा शाला समय परिवतर्न हेतु समस्त जिला शिक्षाधिकारियो को निर्देशित करने की बात कही।


सम्भगीय सँयुक्त संचालक मुलाकात के दौरान मनोज कुशवाहा,बृजेश भनी, राजेश जयसवाल,गुदवर सिंह, विक्रम सिंह तोमर,धनीराम,एडोल्फ तिर्की,नर्मदा प्रसाद,अतुल एक्का,देवचंद सिंह,भैयालाल सिंह,मनोज पैकरा उपस्थित थे।

Back to top button