हेडलाइन

शिक्षिका की मौत: स्कूल से लौट रही व्याख्याता की दर्दनाक मौत, पति की हालत गंभीर, शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे घटनास्थल

कांकेर 7 मार्च 2023। एक भीषण सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत हो गयी। यह हादसा अंतागढ़ भानुप्रतापपुर मार्ग पर ग्राम आसुलखार में हुआ है। घटना उस वक्त हुआ, जब स्कूल की छुट्टी के बाद वो अपने पति के साथ लौट रही थी। दुर्घटना में व्याख्याता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में पति गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।  मृतिका व्याख्यता परवी हाईस्कूल में व्याख्याता थीं।

कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए बजट में क्यों नहीं हुआ कुछ ऐलान ?… सरकार का क्या है कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए प्लान?… पढ़िये ये खबर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भानुप्रतापपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कुंहचे गांव निवासी निर्मला उइके की मौत हुई है। वह परवी हाईस्कूल में व्याख्याता थीं। पति यशवंत उईके ग्राम केंवटी में स्वास्थ्य कर्मी हैं। उनका इलाज चल रहा है, उनका हालचाल जानने शिक्षा विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे।

Back to top button