हेडलाइन

…जब बीच सड़क पर राष्ट्रपति ने रूकवाया अपना काफिला, बच्चों से प्यार से मिली, बांटी चॉकलेट

रतनपुर 1 सितंबर 2023|रतनपुर में मां महामाया मंदिर दर्शन के दौरान आज बच्चों से मिलने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीच सड़क पर अपना काफिला रुकवा दिया।
राष्ट्रपति के हाथों चॉकलेट लेकर बच्चे खुश हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रतनपुर के महामाया मंदिर गईं थीं।
रतनपुर में वे सड़क मार्ग से माता महामाया देवी के दर्शन करने जा रहीं थीं।
इस बीच रास्ते में कुछ बच्चों को देख कर राष्ट्रपति ने अपना काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात की।

Back to top button