हेडलाइन

CG- चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को एक और झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, BJP में जाने की अटकलें

सक्ती 4 मई 2024। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में जो भगदड़ मची है, वो शांत होने का नाम ही नहीं ले रही है. आये दिन कांग्रेस पार्टी से इस्तीफों का दौरा जारी है। जांजगीर चांपा लोकसभा में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। ये झटका उस वक्त लगा है, जब जांजगीर में दो दिन बाद चुनाव होना है। इस अहम वक्त में जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने कांग्रेस के सभी पदों एवम प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को इस्तीफा भेजा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता यशवंत चंद्रा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन चर्चा है कि वो भाजपा में शामिल हो सकती है। कई जिला पंचायत सभापति सहित हजारों कार्यकर्ता के साथ भाजपा प्रवेश करने की चर्चा है।

 

Back to top button