हेडलाइनपॉलिटिकल

शिक्षक प्रमोशन अपडेट: शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी, लिखा..22 हजार शिक्षकों के प्रमोशन….

रायपुर 21 फरवरी 2024। शिक्षक प्रमोशन अपडेट को लेकर शिक्षा मंत्री ने बड़ा अपडेट दिया है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में मेरी घोषणा के अनुसार 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही 22 हजार शिक्षकों का प्रमोशन का प्रॉसेज भी प्रारंभ हो चुका है। ग्रेडेशन की प्रारंभिक सूची जारी कर दी गई है।

विधानसभा में शिक्षकों का प्रमोशन छह महीने में कंप्लीट करने का ऐलान किया था। घोषणा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने तत्परता दिखाते हुए प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाया है। शिक्षकों का तीन साल से ग्रेडेशन लिस्ट जारी नहीं हुआ था और बिना ग्रेडेशन लिस्ट जारी हुए, प्रमोशन नही हो सकता था।

कल तक मांगी गयी विस्तृत जानकारी

डीपीआई की तरफ से जारी निर्देश के बाद सभी जिलों व संभाग से शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी राज्य सरकार को भेजी जा रही है। विधानसभा के बजट अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस बात का ऐलान किया था कि प्रदेश में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी।ब उस ऐलान के मुताबिक 15 फरवरी 2024 की स्थिति में प्रदेश में शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी मांगी गयी है। इस संदर्भ में डीपीआई की तरफ से सभी संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी को 16 फरवरी को ही पत्र भेजा गया था। कल यानि 22 फरवरी तक सभी जिलों व संभाग से सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के खाली पदों की जानकारी मांगी गयी है

जिलों से रिक्त पदों की सूचना आने के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। पत्र में स्पष्ट लिखा गया था कि सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता संवर्ग के सीधी भर्ती के रिक्त पदों की जानकारी 22 फरवरी को लोक शिक्षण संचालनालय में दोपहर 12 बजे तक प्रस्तुत किया जाये।

 

 

Back to top button