क्राइमहेडलाइन

CG- विवाहिता से गैंगरेप : महिला के साथ बदमाशों ने की हैवानियत,रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी,एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग 23 सितंबर 2023। दुर्ग जिला में एक विवाहित महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का पति अपने गृहग्राम गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पति के घर लौटने के बाद पीड़िता ने इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर वारदात में शामिल एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

महिला से गैंगरेप की ये वारदात वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता भिलाई के एक निर्माणाधीन मकान के स्टोर रूम अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। महिला और उसका पति निर्माणाधीन मकान में ही मजदूरी का काम करते है। पीड़िता ने बताया कि 17 सितंबर उसका पति बच्चों को लेकर नुआखाई त्यौहार मनाने के लिए ओडिशा के काटाभाजी गया था। 18 सितंबर की रात पीड़िता निर्माणाधीन मकान के स्टोर रूम में अकेले मौजूद थी। दरवाजे की कुंडी लगाए बगैर ही महिला घर में सो गई थी। जिसका फायदा उठाते हुए रात 11 बजे के लगभग दो परिचित युवक घर में आ धमके और महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि गैंगरेप की घटना के बाद दोनों आरोपियों ने महिला को घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। पीडि़ता ने ओडिशा से पति की वापसी के बाद उसने इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने फौरन निर्माणाधीन मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। वीडियो में दिख रहे दोनों आरोपियों को पीड़िता ने पहचान लिया। इसके बाद पति ने पीड़िता के साथ वैशाली नगर थाने पहुंचकर घटना रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुलिस ने रेप की वारदात में शामिल शंकर जगत नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी भी मूलतः ओडिशा के नेहरू नगर का रहने वाला है। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी जय कुमार की तलाश कर रही है।

Back to top button