हेडलाइन

आर्मी जवान की हत्या: छुट्टी पर घर आये जवान को पिस्टल की नोक पर बेटे के सामने किया अपहरण, 24 घंटे बाद मिली जवान की लाश

मणिपुर 18 सितंबर 2023। मणिपुर में एक आर्मी जवान को उसके घर से अगवा कर हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात लोगों ने जवान के बेटे के सामने गन प्वाइंट पर उसका पहले तो अपहरण किया, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। मृतक जवान का नाम सर्टो थांगथांग कॉम है, जो कि भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि अपहरण के बाद जवान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। आपको बता दे कि इस घटना से ठीक पहले 13 सितंबर को एक दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था।

आर्मी जवान की हत्या की ये वारदात मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले की बतायी जा रही है। घटना 16 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि आर्मी जवान सर्टो थांगथांग के साथ उनका 10 साल का बेटा मौजूद था। वो दोनों घर के बरामदे में कुछ काम कर रहे थे,तभी तीन अनजान लोग घर में घुस गए। इसके बाद उन्होने जवान के सिर पर पिस्टल लगाकर उसे जबरदस्ती अपने साथ सफेद कार में बिठाकर ले गये। 17 सितंबर की सुबह तक अपहृत जवान की कोई खबर नहीं मिली।

इसके बााद करीब साढ़े नौ बजे जवान का शव इंफाल पूर्व में सोगोलमांग थाना क्षेत्र के तहत मोंगजम के पूर्व में खुनिंगथेक गांव में मिला। जवान के भाई और बहनोई ने शव की पहचान की है। उन्होंने बताया कि जवान के सिर पर गोली मारी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। आपको बता दे कि इस घटना से ठीक पहले 13 सितंबर को मणिपुर में एक दरोगा की हत्या की खबर सामने आई थी।

चुराचांदपुर जिले में चिंगफेई बंकर नंबर 1 पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा की अज्ञात शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान ओंखोमांग हाओकिप के तौर पर हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में दो अन्य लोगों को भी गोली लगी थी। बता दें मणिपुर में 3 मई को सबसे पहले जातीय हिंसा भड़की थी। तब से रुक-रुक कर हिंसा और गोलीबारी जारी है। वहां अबतक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

Back to top button