कोरोना ब्रेकिंग : कोरोना के आज 5029 नये मरीज, 8 लोगों की मौत भी हुई… देखिये प्रदेश में कहां मिले कितने मरीज

रायपुर 21 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ में कोरोना के आज 5029 मरीज मिले हैं। वहीं प्रदेश में मौत का आँकड़ा आज 8 रहा है। कल की तुलना में मरीज और मौत दोनों के आंकड़े काफी कम है। कल प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अभी कुल 30756 मरीज कोरोना के एक्टिव हैं। नये मरीज 5029 मरीज की तुलमा में आज 6000 से ज्यादा मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

Telegram Group Follow Now

रायपुर में लगातार मरीज घट रहे हैं, राजधानी में आज 1183 मरीज मिले हैं, वहीं 1 मौत हुई है, वहीं दुर्ग में 712, राजनांदगांव में 278, बालोद में 113, धमतरी में 147, बिलासपुर में 337, रायगढ़ में 369, कोरोबा 175 और जांजगीर में 169 मरीज मिले हैं.

 

 

Related Articles

NW News