पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

CM को कोरोना: मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप….. खुद ट्वीट कर दी पोजेटिव होने की जानकारी

नई दिल्ली 4 जनवरी 2022 । देश में कोरोना खतरनाक रूप लेता जा रहा है। दिल्ली और मुंबई की स्थिति बेहद ही खराब होती जा रही है। अब इसकी चपेट में कई अधिकारी, मंत्री और मुख्यमंत्री भी आ गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं, पिछले 5 दिनों से उन्होंने कई जगहों का दौरा किया था और कई बड़ी सभाएँ की थी। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

अरविंद केजरीवाल खुद अपना इलाज होम आइसोलेशन में करा रहे हैं। डॉक्टरों की निगरानी में चल रहे इलाज में अरविंद केजरीवाल की तबीयत फिलहाल सही है। इसी बीच दिल्ली और मुंबई को लेकर देशभर में चिंताएं बढ़ गई है दिल्ली में जहां 24 घंटे में 4000 से ज्यादा कोरोना के केस आए तो ही मुंबई में 11000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले है।

Back to top button