बिग ब्रेकिंग

131 नये मरीज : छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना…इन चार जिलों में मरीजों के आंकड़े चिंताजनक…

रायपुर 22 जून 2022। छत्तीसगढ़ में कोरोना का रफ्तार अब डराने लगी है। प्रदेश में आज 131 नये कोरोना मरीज मिले हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 29 और दुर्ग में 21 केस मिले हैं। सरगुजा संभाग में बड़ी तेजी से मरीज बढ़े हैं। सरगुजा में 16 और कोरिया में 11 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 585 हो गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि मौतों का आंकड़ा अभी नहीं दिखाई दे रहा है।  

प्रदेश में आज पाजेटिविटी रेट घटी है। आज प्रदेश में पाजेटिविटी दर 1.39 रही है। हालांकि कोरोना का फैलाव जिलों में बढ़ा है। कल 15 जिलों में आंकड़े आये हैं, आज 21 जिलों में 131 मरीज मिले हैं।  

Back to top button