कृषि

गर्मियों में करें इन फसलों की खेती, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई 

गर्मियों में करें इन फसलों की खेती, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई 

गर्मियों में करें इन फसलों की खेती, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई रबी फसलों की कटाई चल रही है और जल्द ही खेत खाली हो जाएंगे। किसान इस बीच खाली खेत में बहुत सी फसलों की खेती करके काफी अच्छा लाभ प्राप्त और मुनाफा कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े : किसानों को सस्ती खाद खरीदने हेतु ई-वाउचर देगी  सरकार ,जाने कैसे करे ई-वाउचर का इस्तेमाल

गर्मियों में करें इन फसलों की खेती, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई

किसान चुनिंदा फसलों की खेती करें तो इससे काफी बेहतर लाभ प्राप्त हो सकता है। खास बात यह है कि यह फसलें लागत पर काफी अच्छी पैदावार देती है। इसकी मांग भी बाजार में बनी है और इसके भाव भी बेहतर मिलते हैं। इस लिहाज से किसान भाई इन फसलों की खेती करके इससे काफी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से रबी व खरीफ के बीच के समय में उन फसलों की खेती के बारे में शेयर करेंगे , जो इस सीजन में अतिरिक्त आय का साधन बनेगी ,और अधिक ऊपज देंगी।

मूंग 

किसान खाली खेत में Moong दाल की खेती करके काफी बेहतर लाभ उठा सकते हैं। मूंग एक दलहन फसल है जिसकी मांग बाजार में काफी महंगी बिकती है। इससे मूंग की दाल भी बनती है। किसानों को रबी व खरीफ के बीच में मूंग की खेती करनी चाहिए। मूंग की खेती का सबसे बड़ा लाभ इसकी खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति लम्बे समय तक बनी रहती है।

मूंग की खेती न केवल किसान के लिए लाभकारी है बल्कि खेत की उपजाऊ क्षमता को बनाए रखने में भी काफी सहायक है। अगर आप एक किसान है तो आप गर्मियों में अपने खेतो में मूंग की खेती करके  इसकी उन्नत किस्मों की खेती करके कम लगत में अधिक मुनाफा ले सकते हैं।

बुवाई से पहले बीजों को राइजोबियम तथा फास्फोरस सोलूबलाइजिंग बेक्टीरिया से बीजोपचारित करके इसकी बुवाई करें ताकि फसल में कीट-रोग लगने की संभावना को कम कर सके। इसी के साथ खेत में बुवाई के समय आवश्यक नमी होनी चाहिए। खेत में नमी कम हो तो हल्की सिंचाई करके नमी बना सकते है।

खीरा 

खीरे को मुख्य रूप से कच्ची सलाद के रूप में उपयोग करते है। इसमें भी पानी की मात्रा अधिक होने से गर्मियों में लोग इसका सेवन अधिक करते हैं। खीरे को कच्चा सलाद के रूप में खाने के अलावा इसकी सब्जी बनाई जाती है। गर्मियों के मौसम में खीरे की मांग बाजार में अधिक रहती है। ऐसे में किसान खीरे की खेती करके अच्छा मुनाफा उठा सकते हैं। इस समय खीरे की पूसा उदय किस्म की बुवाई की जा सकती है।

भिंडी 

भिंडी का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। भिंडी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस के अलावा विटामिन ए, बी और सी होता है। इसके अलावा इसमें थाईमीन एवं रिबोफ्लेविन भी पाया जाता है। इसमें आयोडीन की मात्रा अधिक रहती है। इसका सेवन कब्ज में काफी लाभकारी होता है। इस समय किसान भिंडी की ए-4, परबनी क्रांति, अर्का अनामिका आदि किस्म की खेती कर सकते है ,मार्केट भी भी भिंडी की अच्छी खासी डिमांड होती हैं।

मक्का 

मक्का की मांग पोल्ट्री उद्योग और पशु चारे के लिए बहुत अधिक होती है। जिसके कारण मक्का की बाजार में मांग हमेशा होती है। इस समय किसान भाई मक्का की चारे प्रजाति की किस्म अफरीकन टाल की खेती करके लाखो तक पैसा कमा सकते है। इसके अलावा किसान बेबी कॉर्न मक्का की किस्म एच.एम.-4 की बुवाई भी इस समय करके अच्छा लाभ ले सकते हैं।

बेबी कॉर्न मक्का का उपयोग सलाद, सूप, सब्जी, अचार एवं कैंडी बनाने में होता है। वहीं पकौड़ी, कोफ्ता, टिक्की, बर्फी, लड्‌डू, खीर आदि व्यंजन भी बनाए जाते हैं। बेबी कार्न मक्का स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक होती है। बेबीकार्न मक्का में फास्फोरस की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

यह भी पढ़े :कलेक्टर की चिट्ठी: कलेक्टर क्यों खुद लेकर जा रहे हैं घर-घर चिट्ठी, चीफ सिकरेट्री, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्यमंत्री के सचिव के घर खुद लेकर पहुंचे चिट्ठी… वजह जानकर आप भी कह उठेंगे वाह..

Back to top button