शिक्षक/कर्मचारी

केन्द्र के सामान वेतनमान, सुविधा व केसलेस इलाज की मांग… विकास राजपूत ने कहा, सुविधाओं के अभाव में कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहा..

रायपुर 10 मार्च 2023। नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री के बजट प्रस्तुत करने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट से स्पष्ट है कि हमारा राज्य छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों से आर्थिक रूप से अत्यधिक बेहतर व समृद्ध है। जिस आधार पर हमारा राज्य आर्थिक प्रगति पर लगातार बढ़ते जा रहे है उसे क्रियान्वित करने वाले मेहनत व परिश्रमी कर्मचारी का वेतनमान न्यून्तम मे निर्धारण किया गया है।

साथ ही छत्तीसगढ़ के कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य बीमार होते है तो बेहतर व सुविधायुक्त अस्पताल मे राशि के आभाव मे इलाज नहीं करा पाते। जिसके कारण छत्तीसगढ़ के कर्मचारी आज भी अपने आप को ठगा सा महसूस करते है। केंद्रीय कर्मचारीयों के समान सुविधा नहीं मिलने से कई सुविधाओं से हमारे राज्य के कर्मचारी आज भी दूर है। इसलिए छत्तीसगढ़ राज्यों मे केंद्रीय कर्मचारियों के सामान वेतनमान , केसलेस इलाज एवं अन्य सुविधाओं का लाभ राज्य कर्मचारीयों को राज्य सरकार द्वारा देना चाहिए।

अभी वर्तमान मे छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी को महंगाई भत्ता व गृह भत्ता भी केंद्र के सामान नहीं मिल रहा है, जिससे प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारी के मन मे भारी नाराजगी है शासकीय कर्मचारीयों कि नाराजगी केंद्रीय वेतनमान ,केंद्र के सामान सुविधा व केसलेस इलाज देने के निर्णय लेने से दूर हो सकता है।

Back to top button