अध्यातम

Dhanteras 2022 Date: 22 या 23 अक्टूबर, कब है धनतेरस? जानिए सही तारीख और पूजन का शुभ मुहूर्त…

रायपुर 19 अक्टूबर 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के त्रयोदशी को मनाया जाता है। त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत भी रखा जाता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन देवताओं के वैद्य धन्वंतरी की जयंती मनाई जाती है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी व अन्य वस्तुओं की खरीदारी करना लाभकारी माना गया है। इस साल लोगों के बीच कंफ्यूजन है कि आखिर उदया तिथि में धनतेरस का त्योहार 22 या 23 अक्टूबर कब मनाया जाएगा।

धनतेरस की सही तारीख क्या है?
पंडित शिणोमणि सचिन के अनुसार, धनतेरस पर भगवान कुबेर, देवी लक्ष्मी, यम की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करन से घर में सुख समृद्धि आदि आती हैं और घर धन-धान्य से भरपूर होता है। वहीं इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर को है।

धनतेरस शुभ मुहूर्त क्या है?
धनतेरस शुभ मुहूर्त – 22 अक्टूबर, 2022 6.02 (शाम)
धनतेरस समापन – 23 अक्टूबर 6:03 बजे तक (शाम)

धनतेरस 2022 कब है?
त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करना लाभकारी माना गया है। इस साल त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर को प्राप्त हो रहा है। इस वजह से धनतेरस या धन त्रयोदशी का पावन पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस 2022 डेट हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी का प्रारंभ 22 अक्टूबर, शनिवार को शाम 06 बजकर 02 मिनट पर हो रहा है। जो कि अगले दिन 23 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होने के साथ तीन गुना फल प्राप्त होने की मान्यता है। धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग दोपहर 01 बजकर 50 मिनट से शाम 06 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस पूजन मुहूर्त 2022
22 अक्टूबर को धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 01 मिनट से शुरू होगा, जो कि राच 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इस दिन पूजन की अवधि लगभग सवा घंटे की है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त लक्ष्मी पूजन करने से सुख-समृद्धि व खुशहाली की प्राप्ति होती है।

Back to top button