शिक्षक/कर्मचारी

प्रधान पाठकों का सम्मान: फेडरेशन की तरफ से आज नव पदोन्नत प्रधान पाठकों का होगा सम्मान, विधायक रामपुकार सिंह होंगे मुख्य अतिथि

जशपुर 3 फरवरी 2023। सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन की तरफ से आज नव पदोन्नत प्रधान पाठकों का सम्मान किया जाएगा। पत्थलगांव के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह की मौजूदगी में प्रधान पाठकों का सम्मान होगा। इस दौरान फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।

जशपुर के कांसाबेल में होने वाले विकासखंड स्तरीय सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक और फेडरेशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद होकर न पदोन्नत सहायक शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं देंगे।

कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसाबेल में होगा। दोपहर बाद 12:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रधान पाठक सम्मान कार्यक्रम के दौरान ना सिर्फ नव पदोन्नत प्रधान पाठक का सम्मान किया जाएगा, बल्कि मौजूद अतिथियों के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की जाएगी।

Back to top button