ब्यूटी टिप्स

शरीर में Vitamin B12 की कमी से चेहरे पर दिखती है झाइयां,जाने निदान

शरीर में Vitamin B12 की कमी चेहरे पर दिखती है झाइयां

शरीर में Vitamin B12 की कमी चेहरे पर दिखती है झाइयां,जाने निदान  एक्सपर्ट के मुताबिक, स्किन शरीर का सबसे बड़ा अंग है और यह समग्र स्वास्थ्य का प्रतिबिंब है। अगर शरीर के अंदर किसी तरह की गड़बड़ी हो जाए, तो इसका असर स्किन पर जरूर नजर आता है। उदाहरण के लिए, हाइपरपिग्मेंटेशन तब होता है, जब आपका शरीर आपको बता रहा होता है कि आपके शरीर के अंदर कुछ ठीक नहीं है। यह पुरानी बीमारियों, हार्मोनल असंतुलन और साथ ही उम्र बढ़ने के कारण हो सकता है। शरीर में कुछ विटामिन्स के कम होने पर भी चेहरे पर झाइयां नजर आने लगती हैं। आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से चेहरे पर झाइयां नजर आती हैं?

शरीर में Vitamin B12 की कमी से चेहरे पर दिखती है झाइयां,जाने निदान

Read Also: Scorpio की एंट्री से गर्माया मार्केट देखे तड़कते फीचर्स और भड़कता लुक

Vitamin B12 की कमी को दूर करे

फोलिक एसिड शरीर में मेटाबोलिज्म को बनाए रखने में मदद करता है। यह ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक है। साथ ही यह रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में भी प्रभावी हो सकता है। यह झाइयों की परेशानी को कम करके स्किन पर निखार लाने में प्रभावी होता है। शरीर में फोलिक एसिड की कमी होने पर झाइयां होने की संभावना होती है। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप अंडे, ब्रोकली, कलेजी, बीन्स और नट्स का सेवन कर सकते हैं।

शरीर में Vitamin B12 की कमी से चेहरे पर दिखती है झाइयां,जाने निदान

Vitamin B12 की कमी से होने वाले रोग

शरीर में Vitamin B12 की कमी के कारण झाइयां होने की संभावना हो सकती है। दरअसल, विटामिन बी12 हीमोग्लोबिन के उत्पादन और शरीर में टिश्यूज के अंदर ऊर्जा के लिए पोषक तत्वों के टूटने के लिए आवश्यक है। Vitamin B12 की कमी से स्किन काले और झाइयों से भरे नजर आ सकते हैं। Vitamin B12  कोशिकाओं की रिपेयरिंग करने में मदद कर सकता है। यह स्किन की रंगत को एक समान करने, सुस्त और काले धब्बों को हल्का करने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही सूजन और मुंहासों की परेशानी को भी घटा सकता है। शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए मछली, अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स इत्यादि का सेवन करें।

Back to top button