हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24: छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय 1.47 लाख, वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, कहा, पिछले वित्तीय वर्ष में धीमी रही विकास दर

रायपुर 8 फरवरी 2024।आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पूर्व प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण विधानसभा में प्रस्तुत किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर कहा कि, वर्ष 2023-24 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण विधानसभा के पटल पर रखा गया है। हमारी सरकार कल बजट प्रस्तुत करेगी। वित्त मंत्री ने सर्वेक्षण के महत्त्वपूर्व आंकड़े बताते हुए कहा कि प्रदेश की जीडीपी 2022- 23 में 3 लाख 2 हजार 102 करोड़ रही थी। वो 2023-24 में 3 लाख 21 हजार 900 करोड रुपए हो गई है। GDP की विकास दर स्थिर भाव पर 6.16% रही है। देशभर की जीडीपी की तुलना वृद्धि दर 7.32 प्रतिशत रही है। इससे स्पष्ट है कि हमारे छत्तीसगढ़ के विकास गति धीमी रही है।

सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) वर्ष 2023-24 में प्रगति की सम्भावनायें –

स्थिर मावों पर (आधार वर्ष 2011-12)- अग्रिम अनुमान वर्ष 2023-24 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य (GSDP at Market Prices) पर गत वर्ष 2022-21 की तुलना में 6.56 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 3.23 प्रतिशत वृद्धि, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन्, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) 7.13 प्रतिशत वृद्धि एवं सेवा क्षेत्र में 5.02 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है।

प्रचलित भावों पर :- अग्रिम अनुमान वर्ष 2023-24 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) (GSDP at Market Prices) पर गत वर्ष 2022-23 के रुपये 4,64,399 करोड़ से बढ़कर रुपये 5,05,887 करोड़ होना संभावित है, जो कि 8.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। जिसमे वर्ष 2022-23 में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र रुपये 89,530 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2023-24 में रुपये 97,628 करोड़, इसी प्रकार उद्योग क्षेत्र में रुपये 1,96,817 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2023-24 में रुपये 2,12,903 करोड एवं सेवा क्षेत्र में रुपये 1,53,066 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2023-24 में रुपये 1,65,891 करोड होना संभावित है, जो कि गत वर्ष की तुलना में प्रतिशत वृद्धि क्रमशः 9.05,8.17 एवं 8.38 प्रतिशत आकलित है।

वर्ष 2022-23 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के त्वरित अनुमान स्थिर भावों (आधार वर्ष 2011-12) पर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य (GSDP at Market Prices) त्वरित अनुमान के अनुसार गत वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में 7.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 4.87 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 7.67 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 8.28 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

Back to top button