बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

ED कार्रवाई : मां के अंतिम संस्कार के दौरान शराब कारोबारी को ED के अफसरों ने पकड़ा, मुखाग्नि के तुरंत बाद मुक्तिधाम से ही ले गयी साथ

दुर्ग। शराब घोटाले में ईडी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे आरोपी अरविंद सिंह आज मां के निधन पर घर आये थे, इसी दौरान ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले मामले में लगातार बड़े अधिकारीयों एवं ठेकेदारों को गिरफ्तार कर रही है। जानकारी के मुताबिक अरविंद सिंह किसी भी पद पर नहीं थे लेकिन वे AP त्रिपाठी के अघोषित असिस्टेंट रहे है। वहीं ED ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि शराब कारोबारी और हवाला से जुड़े रहे अरविंद सिंह की मां कलावती देवी का रविवार को देहांत हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में हो रहा था। मुखाग्नि के लिए अरविंद सिंह आये थे। इसके बाद वहां आये ईडी की टीम ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ईडी उन्हें तुरंत ले जाना चाहती थी, लेकिन अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण होने तक रूकने देने के आग्रह पर ईडी ने अरविंद सिंह को कुछ वक्त दिया और फिर तुरंत से उन्हें अपने साथ लेकर ईडी के अफसर चले गये।

जानकारी के मुताबिक मुक्तिधाम में मां के अंतिम संस्कार में कलश में पानी लेकर चिता के जब अरविन्द सिंह फेरे ले रहे थे, तभी ईडी की टीम पहुंची और चिता में आग देने के तुरंत बाद ही ईडी दफ्तर ले गई।पिछले महीने अरविंद सिंह के ठिकानों पर ED की टीम ने कार्रवाई की थी। उन्हें पूछताछ के लिए समन भी किया गया था। अरविंद सिंह ट्रांसपोर्ट एंड डीजल डीएनडी डिपार्टमेंट में मास्टर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। अरविंद सिंह के द्वारा 1 अप्रैल 2020 को व्यवसाय करने के लिए 36 महीने अर्थात 3 वर्ष के लिए अवकाश लिया गया था। उसे 31 मार्च 2023 को ड्यूटी जॉइन करनी थी परंतु अभी तक जॉइनिंग नहीं की गई है। इसके लिए बीएसपी मैनेजमेंट ने अरविंद सिंह को नोटिस भी भेजा था।

Back to top button