पॉलिटिकलहेडलाइन

कांग्रेस में चुनावी मंथन: BJP की दूसरी लिस्ट आने के बाद कांग्रेस नये सिरे से चुनावी मंथन में जुटी, चुनाव समिति की बैठक

रायपुर 10 अक्टूबर 2023। कांग्रेस आज एक बार फिर टिकट पर मंथन करने के लिए बैठेगी। अब से कुछ देर बाद कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। राजीव भवन में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी कुमारी सैलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज व चरणदास महंत शामिल होंगे। भाजपा की दूसरी लिस्ट में भाजपा ने जिस तरह से नया सियासी समीकरण बैठाया है, उसे लेकर आज की बैठक में गंभीरता से चर्चा होगी।

चर्चा है कि कांग्रेस 14 या 15 को अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। लिहाजा उसके बाद कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की ये बैठक काफी महत्वपूर्ण है। राजीव भवन में होगी कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर नये सिरे से मंथन करेगी। जिस तरह से भाजपा ने कई प्रत्याशियों की सीटें बदली है और कई सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है, उसे लेकर कांग्रेस को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है।

चर्चा है कि भाजपा के नामचीन नामों के खिलाफ पार्टी नये सिरे से प्रत्याशियों को डिसाइड कर सकती है। अपने सभी मंत्रियों को तो पार्टी ने टिकट उसी सीट पर देने का फैसला लिया है, लेकिन मंत्री रूद्र गुरू और मंत्री शिव डहरिया के नामों पर कुछ विचार चल रहा है। वहीं राजनांदगांव, कुरूद ,धमतरी, भाटापारा ,मुंगेली ,रामपुर जांजगीर चांपा, जाति समीकरण के आधार पर कांग्रेस टिकट दे सकती है।

Back to top button