मनोरंजन

मराठी एक्ट्रेस कृतिका गायकवाड़ ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, बताया ‘प्रेग्नेंट नहीं हूं, पेट में…

मराठी एक्ट्रेस कृतिका गायकवाड़ ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, बताया 'प्रेग्नेंट नहीं हूं, पेट में...

मराठी एक्ट्रेस कृतिका गायकवाड़ ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, बताया ‘प्रेग्नेंट नहीं हूं, पेट में…लोकप्रिय मराठी एक्ट्रेस कृतिका गायकवाड़ के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। अभिनेत्री ने इस पोस्ट में अपने अंदर सालों से पनप रही जानलेवा बीमारी के बारे में बताया है, जिसके बारे में जानकर अभिनेत्री के फैंस काफी टेंशन में हैं।

यह भी पढ़े : CG : संविदा नियुक्ति के नियमों में हुआ बदलाव, समान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया निर्देश

मराठी एक्ट्रेस कृतिका गायकवाड़ ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, बताया ‘प्रेग्नेंट नहीं हूं, पेट में…

कृतिका गायकवाड़ मराठी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। कृतिका ने बंदिशला, विठ्ठुला, आशियाना और धूमस जैसी फिल्मेो में शामिल हैं। इसके अलावा कृतिका ने शुभ विवाह जैसे धारावाहिक में भी काम कर चुकी है। कृतिका किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, एक्ट्रेस इन दिनों एक पोस्ट के चलते चर्चा में हैं, जिसमें उन्हें साफ करना पड़ा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं।

अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। दरअसल, कृतिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया , जिसमें उनका पेट निकला हुआ नजर आ रहा है। एक पल को देखकर तो यही लग रहा है कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं। लेकिन, अभिनेत्री ने साफ बताया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं, बल्कि एक गंभीर बीमारी के चलते उनके पेट का ये हाल हुआ है।

कृतिका के इस पोस्ट से उनके फैंस की भी चिंता में पड़ गए है। कृतिका ने वीडियो शेयर करके बताया है, जिसमें वह अपना पेट दिखाते हुए अलग-अलग तरह से पोज कर रही हैं और तरह-तरह के मुंह बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि कृतिका ने बताया कि वह एक गंभीर बीमारी से छूछ रही हैं। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘नहीं, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। ये यूटरीन फायब्रॉइड्स की वजह से हुआ है। ये सालों से मेरे अंदर पनप रहा है।’

कृतिका ने अपने फैंस को बताया कि यूटरीन फायब्रॉइड्स क्या है। अभिनेत्री ने बताया कि ये कैंसर नहीं है, लेकिन एक ट्यूमर है। फायब्रॉइड मांसपेशियों का ट्यूमर है, जो यूटरस की दीवार में बढ़ते जाते हैं। साथ ही कहा कि फायब्रॉइड्स के साथ रहना उनके लिए बेहद मुश्किल होता जा रहा है।

यह भी पढ़े :RI घूस लेते पकड़ाया: 1 लाख रुपया घूस लेते राजस्व निरीक्षक को ACB ने पकड़ा, जमीन के मामले में ले रहा था रिश्वत

Back to top button