हेडलाइन

चुनाव रुझान LIVE : 56 सीटों पर आया रुझान, CM भूपेश बघेल आगे,रविंद्र चौबे, मो. अकबर,कवासी लखमा पीछे….

रायपुर 3 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा की काउंटिंग शुरू हो गयी है। शुरुआती रूझान में कांग्रेस और भाजपा में बराबर की टक्कर दिख रही है।पोस्टल बैलेट की गिनती में 56 सीटों पर रूझान आ चुका है। भाजपा ने 24 सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती में बढ़त बनायी है, जबकि कांग्रेस 31 सीटों पर आगे हैं, वहीं 1 सीट पर JCCJ के प्रत्याशी आगे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव लोरमी से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आगे चल रहे हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती में भूपेश बघेल आगे हैं। वही

साजा – रविंद्र चौबे मंत्री – पीछे

कवर्धा – मो. अकबर मंत्री – पीछे

कोंटा – कवासी लखमा मंत्री – पीछे

बस्तर में डाक मत पत्र में दो जगह पर भाजपा एक जगह कांग्रेस आगे है। बस्तर 51 मतों से कांग्रेस आगे है। जगदलपुर में 154 मतों से और चित्रकोट 83 मतों से बीजेपी आगे चल रही है।

रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा आगे…

रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा आगे…

रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल आगे…

कुरूद से अजय चंद्राकर आगे…

जांजगीर चांपा से नारायण चंदेल आगे…

पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगे…

चित्रकूट से पीसीसी चीफ दीपक बैज पीछे…

खैरागढ़ से विक्रांत सिंह आगे…

बिलासपुर से अमर अग्रवाल आगे…

पहला चक्र में कोरबा विधानसभा से
BJP के लखन लाल देवांगना 500 मत से आगे

इससे पहले सुबह 7 बजे स्ट्रॉन्ग रूम खोल दिया गया था। कर्मचारियों और एजेंट को भी कड़ी सुरक्षा और जांच के बाद अंदर एंट्री दी गयी। मतगणना की शुरुआत में पहले डाक मत पत्र की गिनती की जा रही है। इसमें सरकारी कर्मचारी समेत दिव्यांग और बुजुर्गों के भी वोट शामिल हैं। इसके बाद EVM के वोट गिने जाएंगे।

साढ़े आठ बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ मतगणना शुरू होगी। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से कवर्धा में सबसे अधिक 30 चक्रों में मतगणना होगी। इसके बाद कसडोल में 29 चक्र होंगे। वहीं सबसे कम मनेन्द्रगढ़ एवं भिलाई नगर में 12 चक्रों में मतगणना होगी।

Back to top button