हेडलाइन

बाहुबली विधायक की कार ने इंजीनियर दंपति को रौंदा, दोनों की मौत, बेटे की हालत गंभीर

धनबाद 10 जून 2023। झारखंड की बहाबुली विधायक के देवर ने इंजीनियर दंपत्ति को फार्च्यूनर कार से कुचल लिया। आधी रात बाहुबली विधायक का देवर फाच्यूनर कार की रेस लगा रहा था। इस दौरान कोल कंपनी में काम कर रहे इंजीनियर दंपत्ति को उसने कुचल दिया। हादसे में इंजीनियर पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त इंजीनियर पति-पत्नी बच्चे को डाक्टर से दिखाकर लौट रहे थे। मामला धनबाद का है।

जिस बाहुबली विधायक के देवर की कार बतायी जा रही है, वो झारखंड के झरिया से कांग्रेस की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह है, वहीं उनके देवर हर्ष सिंह की ये फार्च्यूनर कार है। पूर्णिमा सिंह धनबाद के बाहुबली घराना रघुकुल की है। इंजीनियर दंपति बच्चे को डॉक्टर को दिखा कर बाइक से  घर लौट रहे थे। तभी धनबाद के धैया रानीबांध के पास दो फॉर्च्यूनर कार आपस में रेस लगा रही थी। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार इंजीनियर दंपति और उनका बच्चा लगभग सौ फिट दूर सड़क पर जा गिरे।

वहीं हदसे के बाद मौके पर ही इंजीनियर राणा दास और उनकी पत्नी मानसी दास की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की हालत को देखते हुए उसे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  राणा दास कोयला कंपनी बीसीसीएल में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस इस मामले में मृतक इंजीनियर राणा दास के भाई ने बताया ने बताया कि जिस फॉर्च्यूनर कार से यह दुर्घटना हुई है। उसका नंबर JH10FC0045 है। यह गाड़ी झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के देवर हर्ष सिंह की कंपनी मेसर्स सिंह नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है। धनबाद थाने के पुलिस इंस्पेक्टर संतोष गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान लिया जा चुका है और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Back to top button