हेडलाइन

मोटापा कम करने के लिए ट्रेड मिल पर 6 साल के बच्चे को दौड़ाता रहा पिता, मासूम की हुई मौत

नई दिल्ली 2 मई 2024 अमेरिका में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता अपने 6 साल के बेटे को मोटापा कम करने के चक्कर में घंटों ट्रेड मिल पर दौड़ाता रहा। कई बार बच्चा ट्रेड मिल पर गिरता रहा। बावजूद पिता उसे जबरन ट्रेड मिल पर दौड़ने के लिए मजबूर करता रहा। कई बार ट्रेड मिल पर गिरने से उसके हृदय और लिवर को गंभीर चोट पहुंची। साथ ही सांसों की गति भी अनियंत्रित होती रही। बाद में इसी वजह के चलते बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार आरोपी पिता सिर्फ इसलिए बेटे को जबरन ट्रेड मिल पर दौड़ने को मजबूर करता था कि वह मोटा था। कोर्ट में जब घटना का वीडियो मां ने दिखा तो उसका कलेजा फट गया।

हैरान कर देने वाली इस घटना में बच्चे का पिता 31 वर्षीय क्रिस्टोफर ग्रेगोर अपने 6 वर्षीय बेटे कोरी मिकसिओलो को ट्रेडमिल पर दौड़ने के लिए मजबूर करते हुए दिखाया गया है। आरोपी पिता अमेरिका के न्यू जर्सी का रहने वाला है। वह अपने बेटे को फिट रखने की सनक में जबरन ट्रेड मिल पर दौड़ाता था। अगर बच्चा थक जाता तो भी वह उसके साथ जबरदस्ती करता। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बार बच्चे के ट्रेड मिल से स्लिप होकर गिर जाने के बाद भी पिता उसके साथ जबरदस्ती और दुर्व्यवहार करता दिख रहा है। कोर्ट में पिता को हत्यारा मानने के लिए कोर्ट में जब मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई तो वीडियो देख हर किसी का माथा चकरा गया। मां तो अपने आंसू नहीं संभाल पाई और कोर्ट रूम में ही रोने लगी।

 

पिता को हो सकता है आजीवन कारावास
घटना वर्ष 2021 की बताई जा रही है। इस मामले में मुकदमा चलाने के लिए मंगलवार को पिता को अदालत में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट रूम में आरोपी पिता का वह वीडियो भी चलाया गया, जिसमें वह अपने बेटे को जबरन ट्रेड मिल पर दौड़ने के लिए मजबूर कर रहा है। वह 6 वर्षीय मासूम के साथ जोर-जबरदस्ती करता दिख रहा है। इस घटना का वीडियो अमेरिका में कोलिन रग नाम के एक व्यक्ति ने एक्स पर शेयर भी किया है। कानूनी जानकारों के अनुसार इस घटना में दोषी पाए जाने पर आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।

 

तड़प-तड़पकर हुई 6 साल के मासूम की मौत
बच्चे की मां जब बेटे को जख्मी हालत में देखती है तो उसे अस्पताल लेकर जाती है। उसके शरीर में चाटें आईं रहती हैं। डॉक्टर को शक होता है कि उसकी चोट अंदर से भी गंभीर है। वे स्कैन कराते हैं। इसी बीच मासूम को अटैक आता है और वह तड़प-तड़प कर मर जाता है। डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के शरीर में अंदरूनी चाटें लगीं रहती हैं। इसी कारण उसकी मौत हो जाती है।

बेटे की मौत के बाद पुलिस ने पिता को 9 मार्च 2022 को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मासूम की मां ने कोर्ट में जब यह वीडियो देखा तो वे खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाईं और फूट-फूटकर रोने लगी। कोर्ट ने पिता को क्रूर करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई। यह घटना वाकई हैरान करने वाली है और हम सभी के लिए एक सबक भी है।

Back to top button