ब्यूरोक्रेट्स

NDTV के बोर्ड में पूर्व चीफ सिकरेट्री सुनील कुमार और अमन सिंह हुए शामिल….

रायपुर 30 सितंबर 2022। अदानी ग्रुप के अधिग्रहण के बाद लगातार NDTV के बोर्ड में लगातार बदलाव हो रहा है। नये बदलाव के तहत एनडीटीवी के बोर्ड में छत्तीसगढ़ के पूर्व चीफ सिकरेट्री सुनील कुमार और पूर्व ब्यूरोक्रेट अमन कुमार सिंह की नियुक्ति की गयी है। वहीं संजय पुगलिया को भी एनडीटीवी की बोर्ड में शामिल किया गया है। सेंथिल सिन्नैया चेंगलवारायण, जिन्हें पहले ही बोर्ड में नियुक्त किया गया था।

अदानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अदानी ने कहा, "अदाणी समूह एनडीटीवी को वैश्विक समाचार संगठन में बदलेगा। वहीं एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड के सीईओ संजय पुगलिया ने राधिका रॉय और प्रणय रॉय को एक दोस्ताना और निर्बाध बदलाव के लिए धन्यवाद दिया है। एनडीटीवी एक बहुआयामी मल्टी-मीडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म बनना। चैनल में क्षेत्रीय सामग्री, नए प्रारूपों, वैयक्तिकरण के साथ डिजिटली पहुंच भी दर्शकों के बीच बनायी जायेगी। हम ऐसे समाचार देंगे जो वास्तव में भारतीय नागरिकों और भारत में रुचि रखने वालों के जीवन में मूल्य जोड़ते हैं।

Back to top button