पॉलिटिकल

अच्छी खबर : 15 अक्टूबर को किसानों के खाते में आयेगी राशि….दीपावाली के पहले मुख्यमंत्री न्याय योजना की राशि करेंगे वितरित..यहां नये कॉलेज का भी ऐलान…

बालोद 20 सितंबर 2022। दीवाली के पहले किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त किसानों के खाते में पहुंच जायेगी। मुख्यमंत्री ने आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किसानों को ये खुशखबर सुनायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा की हमारी सरकार समाज के सभी वर्गाे के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हमारा उददेश आम जनता का चहुमुखी विकास करना है। राज्य सरकार के प्रयासों से आज खेती किसानी लाभ का व्यवसाय बन गया है। इस साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक नवंबर से शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने फैसला किया है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त दीपावली त्यौहार के पहले 15 अक्टूबर को दी जाएगी।खेती किसानी के साथ ही पशुपालन को लाभदायक बनाया जा रहा। गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीदी की जा रही है। रूरल इंडस्ट्रीस पार्क के माध्यम से ग्रामीण रोजगार को और सशक्त बनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि हाट बाजार क्लीनिक योजना से बेहतर उपचार हो रहा है। उपचार से संबंधित अनेक प्रकार की जांच मुफ्त हो रही है।धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना से सस्ती दर पर दवाई दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिग्री के बजाए व्यवसायिक शिक्षा पर सरकार का अधिक फोकस कर रहे हैं। बहुत जल्दी आगामी बजट में जगन्नाथपुर में कॉलेज खोला जाएगा।

मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड धारिओं से चर्चा की। ग्राम कोहका की श्रीमती चमेली देवदास टोला ने शक्कर 17 रूपए किलो के बजाय 20 रूपये में मिलने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराने के निर्देश फ़ूडइंस्पेक्टर को दिए।

मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के सबंध मे जानकारी ली। ग्राम बरही निवासी पशुपालक नरेंद्र सिन्हा ने कहा की गोधन न्याय योजना को अपने लिए बहुत ही लाभप्रद साबित हुआ है। साथ ही गोठान तथा चरागाह निर्माण होने से उनके पशुओं के लिए समुचित चारा मिल रहा है।दिव्याराम धुर्वे ग्राम बरही ने बताया कि पूरे डेढ़ एकड़ फ़सल में जैविक खाद इस्तेमाल कर रहे। इस पर मुख्यमंत्री ने दिव्याराम धुर्वे को बधाई दी।

श्री साहू ने कॉलेज में एलएलएम कोर्स के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।कोहोंगाटोला निवासी श्री देवांगन ने गांव के हाई स्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन की मांग की।प्रशांत बघेल सांकरा ने महाविद्यालय में कॉलेज खोलने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोंगो से बात-चीत कर मुख्यमंत्री हाट बाजर क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के क्रियानवयन के सबंध मे चर्चा की।

Back to top button