×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Monday, 24 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

“हमारे पैर का कांटा हमसे ही निकलेगा” शिक्षकों के नाम शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा की खुली अपील

रायपुर 24 अगस्त 2026। TET को लेकर शिक्षकों का आक्रोश भड़का हुआ है। शिक्षक आक्रोशित होकर सड़कों पर है। शिक्षक संघर्ष मोर्चा कल एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है। TET मुक्ति रैली के जरिये मोर्चा प्रदेश सरकार को बड़े संकेत देने की कोशिश कर रहा है।  TET मुक्ति रैली से पहले संजय शर्मा ने शिक्षकों के नाम खुली अपील की है। उन्होंने लिखा है…

साथियों,

Advertisement

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा ने कहा है कि 25 अगस्त की “टेट मुक्ति रैली” तो शिक्षकों की एकता का एक बड़ा संकेत है इसे आप लगातार बोलते रहे, इस विषय को ध्यान में रखते हुए पहल किया गया, यह 25 की रैली आगे की और लड़ाई के लिए एकता की मिसाल बनेगी, इसलिए आपको भी सोच समझ कर, चिंतन कर, शिक्षक संवर्ग के भेद से ऊपर उठकर आगे आना होगा।

हम उन साथियों की बात करें, जो 17 अगस्त 2012 के पहले नियुक्त है जिनकी भर्ती और पदोन्नति नियम में टेट की अनिवार्यता ही नहीं है, वर्तमान में भी 31 अगस्त 2028 तक का समय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया है, ऐसी स्थिति में भी शिक्षकों पर टेट का भयादोहन, टीईटी के आधार पर ही पदोन्नति, टीईटी के बिना सेवा समाप्ति जैसे विषय सामने आ रहे हैं इसका हम सब पुरजोर विरोध करते हैं, हमारे लिए शिक्षकों की सुरक्षित सेवा सर्वोपरि है, उन साथियों को विशेष रूप से समझना होगा जो प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में सेवारत है, प्रधान पाठक और व्याख्याता साथियों को भी 25 अगस्त के रैली में शामिल होने की महती आवश्यकता है।

कल्पना कीजिए की सेवा के बाद रिटायर होने पर आपको कितनी पेंशन मिलेगी? आप कैसे गुजर बसर करेंगे? आपके दवाइयों का इंतजाम कैसे होगा? क्योंकि 2018 से पेंशन लागू है, 2028 के पहले जो रिटायर हो रहे है उन्हें जीरो पेंशन और 2028 के बाद आप रिटायर होंगे तो आपको भी आंशिक पेंशन मिलेगी, यह भी संघर्ष करने का मूल वजह है।

छत्तीसगढ़ में सभी संवर्ग का वेतनमान तय कर दिया गया है, तदनुसार हमे वेतन मिल रहा है, लेकिन 1998 से 2018 तक की हमारी सेवाएं शासकीय मान्य नही किया गया है जिसके कारण सभी संवर्गों के वेतन में विसंगति है इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों के लिए राज्य सरकार को भी केंद्रीय वेतनमान लागू किया जाना चाहिए यह हमारी मूल भावना है।

हम देख रहे हैं 13 फरवरी 2026 का नया भर्ती एवं पदोन्नति नियम लागू किया गया है, इसमें शिक्षकों की अधिकारों की पूरी पूरी कटौती की गई है, ऐसा लगता है कि शिक्षा विभाग को बाहर से चलकर आने वाले लोग संचालित करेंगे, शिक्षक और प्रधान पाठक को एबीओ बनाया जा सकता है, व्याख्याता और प्राचार्य को बीईओ बनाया जा सकता है, प्राचार्य को उपसंचालक में पदोन्नति दी जा सकती है, यह पूर्व में प्रावधानित नियम थे, जिन्हें बदलकर पूरे-पूरे शिक्षक संवर्गों की सेवा को दरकिनार किया जा रहा है।

यह अत्यंत निराशाजनक है कि जहां पर शिक्षक व व्याख्याता के लिए बीएड की डिग्री को अनिवार्य किया जा रहा है उनके अवलोकन के लिए एबीओ और बीईओ को प्रशिक्षण की आवश्यकता ही नहीं है, ऐसे नियम का पूरी तरह हम विरोध करते हैं। आने वाले समय में हमारे शिक्षक साथियों को बीएड की अनिवार्यता होगी, ऐसे में शिक्षकों को सेवा में रहते हुए बीएड कराना शासन के लिए भी उपयोगी नहीं है और शिक्षकों के लिए भी व्यवहारिक नहीं है, इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने बीएड प्रशिक्षण को ब्रिज कोर्स के रूप में कराने हेतु शिक्षा विभाग से व्यापक चर्चा किया है, उम्मीद किया जाना चाहिए कि आने वाले समय में इसके सुखद परिणाम निकलेंगे।

साथियों, किसी को बोलने – बरगलाने की आवश्यकता नहीं है, हमारे शिक्षक संवर्ग में 8 सालों पहले एक वर्ग भेद पैदा हुआ, किन्तु इन 8 वर्षों में जिसके लिए कार्य करने लोग बढ़े वह अपेक्षित परिणाम नहीं दिला पाए, हम वर्षों से एक साथ काम करते थे जिससे शासन से कुछ न कुछ हमको मिलता रहा, यह स्थिति लंबे समय तक बनी और आज 8 वर्षों में हम सबको कुछ नहीं मिला??

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के संजय शर्मा व टीम ने डॉ. आलोक शुक्ला तत्कालीन प्रमुख सचिव शिक्षा से बुद्धिमत्ता पूर्ण, तार्किक व तथ्यात्मक चर्चा करते हुए वन टाइम रिलैक्सेशन के तहत 30000 शिक्षकों की पदोन्नति कराने में सफलता पाई।

25 अगस्त हम सबके लिए एक बड़ा अवसर है कि इस शंखनाद “टेट मुक्ति रैली” में शामिल हो और समस्त शिक्षक एकता का परिचय देते हुए जो उक्त पांच बिंदु के मुख्य मांगे हैं उन पर हम सब विचार करें कि इन बिंदुओं में कहीं ना कहीं हम सभी की मांग शामिल होते हैं, सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक, व्याख्याता या प्राचार्य हो सबको अपने लिए शामिल होकर आहुति देना होगा, तभी जाकर शिक्षक संवर्गों का हित इस शासन में आगे जाकर सधेगा।

संजय शर्मा
प्रदेश संयोजक
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

CG- रक्षाबंधन के पहले महिलाओं के खाते में आयेंगे पैसे, 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि होगी जारी

RECOMMENDED

CG-तीन कांस्टेबल लाइन अटैच: SSP पहुंचे तखतपुर थाने के औचक निरीक्षण में, तीन आरक्षकों पर लिया एक्शन, अवैध शराब कारोबार पर सख्ती के निर्देश

RECOMMENDED

27 अगस्त से शिक्षा मंत्री निवास के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, दुर्ग में शिक्षकों ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

RECOMMENDED

पोस्टिंग आदेश जारी: 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति, 15 दिन के भीतर ज्वाइनिंग के आदेश, हाईकोर्ट से स्टे हटते ही आदेश हुआ जारी

RECOMMENDED
ips officer

IPS Transfer:– आईपीएस अफसरों के तबादले, 31 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें आदेश

RECOMMENDED
Sony Xperia 10 VIII

Sony Xperia 10 VIII की पहली तस्वीर लीक, डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं; 8GB RAM समेत ये फीचर्स आए सामने

RECOMMENDED
Ather Konarc

Ather Konarc: 29 अगस्त को लॉन्च होगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मेटल बॉडी के साथ आएगा; कीमत हो सकती है इतनी

RECOMMENDED

CG-ATR बफर जोन में युवक की दर्दनाक मौत, मादा टाइगर के हमले की आशंका

RECOMMENDED

सभी शिक्षक संगठनों के नाम साझा मंच की अपील, रविंद्र राठौर बोले- जब लक्ष्य एक तो मंच और बैनर अलग-अलग क्यों? सभी संगठन प्रमुख सामूहिक नेतृत्व में करें संघर्ष

RECOMMENDED

CG छात्रों ने खोला मोर्चा: छात्रावास के 28 छात्रों ने खोला अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा, कलेक्टर से की हटाने की मांग

RECOMMENDED

CG-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वारदात का आरोप

RECOMMENDED
Haier M70 Series Mini LED TV Launched

Haier M70 Series Mini LED TV लॉन्च, 43 से 85 इंच तक स्क्रीन; जानें कीमत और फीचर्स

RECOMMENDED
Realme P4s 5G

Realme P4s 5G भारत में 26 अगस्त को होगा लॉन्च, 6500 निट्स ब्राइटनेस वाली 144Hz AMOLED स्क्रीन पर नजर

RECOMMENDED
UPSC EPFO APFC Vacancy 2026

UPSC EPFO APFC Vacancy 2026 : ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 80 पदों पर भर्ती

RECOMMENDED
Steelbird Fairy Helmet

Steelbird Fairy Helmet : महिलाओं के लिए आया नया हेलमेट, ₹1,299 MRP; जानें क्या हैं खूबियां

RECOMMENDED

नर्स ने की आत्महत्या: हमर क्लीनिक में 32 वर्षीय नर्स की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

RECOMMENDED

CG- दो कांस्टेबल सस्पेंड: आरोपी को छुड़ाने पहुंच गये दो आरक्षक, प्रधान आरक्षक से की अभद्रता, दोनों हुए निलंबित

RECOMMENDED

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला, प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा खुलासा

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 21 जिलों में Orange Alert; भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

RECOMMENDED

CG-अभनपुर में NSA आरोपी लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के मामले में 11वीं गिरफ्तारी, सुनील सोनवानी जेल भेजा गया

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG- रक्षाबंधन के पहले महिलाओं के खाते में आयेंगे पैसे, 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि होगी जारी