अध्यातम

17 नवंबर का राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जाने आज का राशिफल..

मेष राशि : इस राशि के लोगों को कार्यो को तल्लीनता से करने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि इस बार कार्यालय में आपकी असफलताओं पर बॉस आपसे सवाल पूछ सकते हैं। मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, आज कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई घुटने में दर्द, पैर में दर्द आदि जैसी समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

मिथुन राशि : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। अगर आज आप किसी से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, नहीं तो भविष्य में आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे।

सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर ख़ुशी महसूस करेंगे। आज आपको विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है।

कन्या राशि: इस राशि के लोग कार्यालय में ऊपरी पद के लोगों से अधिक बातचीत से बचें, कभी कभी ज्यादा मिठास भी संबंधों में खटास पैदा कर देती है। जिन व्यापारियों ने नया काम शुरू किया है, उनके लिए कार्यों को समाप्त करना थोड़ा कठिन सा प्रतीत हो सकता है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई घुटने में दर्द, पैर में दर्द आदि जैसी समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

धनु राशि : आज साधारण सी बातों पर दांपत्यजीवन में विवाद हो सकता है। सांसारिक बातों में आपका मन नहीं लगेगा। अदालती कामकाज में संभलकर रहें। सामाजिक कार्यक्रम में किसी से विवाद हो सकता है। नए काम की शुरुआत न करें। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक चिंता रहेगी। आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे।

मकर राशि : आपका मन आज किसी चिंता में रहेगा। काम की सफलता में आपको विघ्न आएंगे। ऑफिस में साथियों की मदद नहीं मिलेगी। मैरिड कपल के बीच विवाद हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं।

कुंभ राशि : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। नौकरी और कारोबार में आपको कुछ तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने परिवारजनों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बनेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

Back to top button