हेडलाइन

अंतागढ़ बस हादसा: घायल जवानों से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री शर्मा, बेहतर चिकित्सा के दिये निर्देश

रायपुर 6 जनवरी 2024
शुक्रवार को नारायणपुर अंतागढ़ मार्ग पर हुए बस हादसे में घायल हुए जवानों से मिलने के लिए आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने एक एक कर सभी घायल जवानों से मुलाकात की। वहीं जवानों के स्वास्थ्य के संबंध में डाॅक्टरों से हालचाल जाना और डाॅक्टरों को जवानों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिये।
बता दें कि शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल के जवान अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहे थे इसी बीच रावघाट थाना इलाके के अंतागढ़ नारायणपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम ताड़ोकी के कुम्हारी में सुरक्षा सीमा बल के जवानों से भरी मेटाडोर वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी जिसमें 17 जवान घायल हो गये थे।

Back to top button