बिग ब्रेकिंग

बारात में चाकूबाजी : शादी के जश्न के बीच हुआ विवाद, चाकूबाजी में 2 बाराती घायल

दुर्ग 17 दिसंबर 2022। दुर्ग में चाकूबाजी की वारदात में 2 लोग घायल हो गए हैं। देर रात हुई इस घटना में घायल 2 लोगों को दुर्ग से रायपुर रेफर किया गया है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर में हुई है। जानकारी के मुताबिक मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर में एक बारात आई हुई थी। बाराती और स्थानीय लोगों में किसी मुद्दे पर विवाद हो गया, जिसकी वजह से चाकूबाजी की घटना हुई है।

जानकारी के मुताबिक चार युवकों ने बारातियों पर हमला किया। इस घटना के बाद चाकू लगने से 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पहले उन्हें दुर्ग के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए 2 लोगों को रायपुर के मेकाहारा में रेफर किया गया है।

घटना देर रात की बताई जा रही है।चाकूबाजी की वारदात के बाद इलाके में महिलाएं और बच्चे दहशत में है। वही दुर्ग कोतवाली और मोहन नगर पुलिस टीम इस मामले में जिला अस्पताल पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूरी घटना के बारे में जानकारी ली है। लोगों के मुताबिक मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर में डोंगरगढ़ से बारात आई थी। बारात में ही किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद चाकूबाजी की घटना हो गई।

Back to top button