×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 07 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

हमर लैब घोटाला: हाईकोर्ट से मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर को राहत नहीं, FIR और चार्जशीट रद्द करने से इनकार

बिलासपुर 7 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बहुचर्चित हमर लैब योजना में मेडिकल उपकरण और रिएजेंट खरीदी से जुड़े कथित घोटाले के मामले में मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने एफआईआर, चार्जशीट और आपराधिक कार्रवाई रद्द करने की मांग वाली उनकी याचिका खारिज कर दी।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने कहा कि यह मामला केवल अनुबंध या भुगतान विवाद का नहीं, बल्कि सरकारी खरीद प्रक्रिया में कथित साजिश, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा है। ऐसे मामलों में साक्ष्यों की जांच ट्रायल कोर्ट में ही होगी।

Advertisement

कंपनी ने क्या दलील दी?

मोक्षित कॉर्पोरेशन की ओर से अदालत में कहा गया कि पूरा विवाद अनुबंध और भुगतान से संबंधित है। कंपनी ने टेंडर के अनुसार सभी सामान की आपूर्ति कर दी थी, लेकिन सीजीएमएससी (CGMSC) पर अभी भी कंपनी के करीब 338 करोड़ रुपये बकाया हैं।

कंपनी ने यह भी कहा कि उसने जीएसटी और आयकर के रूप में बड़ी राशि जमा की है, इसलिए उसे अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाने का आरोप गलत है। साथ ही यह भी दलील दी गई कि कंपनी ने समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग और CGMSC को अधोसंरचना की कमी तथा रिएजेंट खराब होने की आशंका से अवगत कराया था।

सरकार ने क्या कहा?

राज्य सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि मामला केवल भुगतान या अनुबंध का नहीं है। सरकार के अनुसार यह सरकारी खरीद प्रक्रिया में मिलीभगत, टेंडर में हेरफेर, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला है। इसलिए इस स्तर पर आपराधिक कार्रवाई समाप्त नहीं की जा सकती।

क्या है हमर लैब घोटाला?

वर्ष 2022 में CGMSC ने हमर लैब योजना के तहत मेडिकल उपकरण और रिएजेंट की खरीदी के लिए टेंडर जारी किया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि टेंडर की शर्तें इस प्रकार तैयार की गईं कि मोक्षित कॉर्पोरेशन को फायदा मिले।

जांच में यह भी आरोप है कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की वास्तविक जरूरत तथा उपलब्ध अधोसंरचना का आकलन किए बिना करीब 314 करोड़ रुपये के रिएजेंट खरीदे गए। कई अस्पतालों में कोल्ड स्टोरेज, रेफ्रिजरेटर, यूपीएस और अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं होने के कारण करीब 161 करोड़ रुपये के रिएजेंट उपयोग से पहले ही एक्सपायर हो गए, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।

फिलहाल मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में जारी रहेगी।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार; ट्रायल जारी रहेगा

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ, जानिये पूरा शेड्यूल

RECOMMENDED
Asus Pad

Asus Pad भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध: ₹45,990 शुरुआती कीमत; 2.8K OLED डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी से है लैस

RECOMMENDED
Nothing and Oppo smartphones

Flipkart Freedom Sale: 8 अगस्त से Nothing और Oppo स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट, जानें बेस्ट डील्स

RECOMMENDED

CG-ट्रेनी IPS राहुल बंसल पर रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP समेत सभी पक्षों को भेजा नोटिस

RECOMMENDED

10 माह की मासूम समेत मां की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद ईंट से किया हमला, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

Amazon Great Freedom Sale 2026 : सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy Z Fold 8 Ultra पर मिल रही भारी छूट, जानें ऑफर और कीमत

RECOMMENDED
Renault Duster

Renault Duster : इस दिवाली सड़कों पर उतरेगी Renault Duster Strong Hybrid, 22 kmpl माइलेज का दावा

RECOMMENDED
Honor Win 2

Honor Win 2 : 10,000mAh बैटरी और 2nm Snapdragon चिप के साथ अक्टूबर में दे सकता है दस्तक

RECOMMENDED
पति को दूसरी महिला के साथ देखा, फिर कर दी हत्या! कोरिया में सनसनीखेज वारदात

CG-पति को दूसरी महिला के साथ देखा, फिर कर दी हत्या! पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

RECOMMENDED

कोर्ट न्यूज : लड़ाई में नाना की हत्या, दो नातियों को उम्रकैद; गैस सिलेंडर से तोड़ा था दरवाजा

RECOMMENDED
DHAN KISAN FARMER

राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज, देखिये किस जिले में कितनी हुई बारिश

RECOMMENDED

स्वामी आत्मानंद स्कूल में तीसरी के छात्र से बेरहमी! शिक्षक पर पिटाई का आरोप, टूटे 3 दांत और फटा जबड़ा

RECOMMENDED

स्कूलों के बाहर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: 59 नाबालिग वाहन चालक पकड़े, 63 वाहनों पर कार्रवाई

RECOMMENDED

सस्पेंड न्यूज : महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्रधान पाठक निलंबित

RECOMMENDED

CG: बिना अनुमति अटैचमेंट और अतिरिक्त प्रभार पर सरकार की सख्ती, सभी आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त

RECOMMENDED
BOB SO Recruitment 2026

BOB SO Recruitment 2026 : बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 206 पदों पर निकली भर्ती, 26 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

RECOMMENDED
Tata Nexon Camo Edition

Tata Nexon Camo Edition भारत में हुई लॉन्च: 9.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत, मिले नए फीचर्स और स्पेशल कलर्स

RECOMMENDED
HP OmniPad 12

HP OmniPad 12 India Launch: 12-Inch 2K Display और Detachable Keyboard के साथ भारत में पहली बार उतरा HP का नया टैब

RECOMMENDED
BMW X1 LWB

BMW X1 LWB India Launch : भारत में जल्द एंट्री करेगी लंबी व्हीलबेस वाली X1, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ, जानिये पूरा शेड्यूल