×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 07 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

10 माह की मासूम समेत मां की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद ईंट से किया हमला, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ 7 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में 35 वर्षीय महिला और उसकी 10 माह की मासूम बेटी की निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 65 वर्षीय भिखारीराम नागवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर महिला व उसकी मासूम बेटी की हत्या कर दी।

बोर मकान में बेटी के साथ रहती थी महिला

पुलिस के अनुसार, मृतका बरत बाई के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पति की मौत के बाद उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं रहती थी। इसी कारण वह गांव के प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर मकान में अपनी 10 माह की बेटी के साथ रह रही थी।

16 जुलाई की सुबह महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जबकि उसकी 10 माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। महिला के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने के निशान मिले थे। इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया।

Advertisement

मुखबिर की सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ग्राम कोड़ासिया निवासी भिखारीराम नागवंशी (65) को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

पुलिस ने उसके हाथ में चोट के निशान देखे। शुरुआत में आरोपी लगातार घटना से इनकार करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा अपराध स्वीकार कर लिया।

विरोध करने पर ईंट से किया हमला

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 जुलाई की रात वह बोर मकान पहुंचा, जहां महिला अपनी बच्ची के साथ सो रही थी। उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने वहां रखी ईंट से महिला के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इसके बाद बेहोश महिला के साथ दुष्कर्म किया।

रोती रही मासूम, तो कर दी हत्या

घटना के दौरान 10 माह की बच्ची रोने लगी। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से पहले उसका गला दबाया और फिर ईंट से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी।

इस जघन्य वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और पूछताछ के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

हमर लैब घोटाला: हाईकोर्ट से मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर को राहत नहीं, FIR और चार्जशीट रद्द करने से इनकार

RECOMMENDED

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार; ट्रायल जारी रहेगा

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ, जानिये पूरा शेड्यूल

RECOMMENDED
Asus Pad

Asus Pad भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध: ₹45,990 शुरुआती कीमत; 2.8K OLED डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी से है लैस

RECOMMENDED
Nothing and Oppo smartphones

Flipkart Freedom Sale: 8 अगस्त से Nothing और Oppo स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट, जानें बेस्ट डील्स

RECOMMENDED

CG-ट्रेनी IPS राहुल बंसल पर रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP समेत सभी पक्षों को भेजा नोटिस

RECOMMENDED
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

Amazon Great Freedom Sale 2026 : सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy Z Fold 8 Ultra पर मिल रही भारी छूट, जानें ऑफर और कीमत

RECOMMENDED
Renault Duster

Renault Duster : इस दिवाली सड़कों पर उतरेगी Renault Duster Strong Hybrid, 22 kmpl माइलेज का दावा

RECOMMENDED
Honor Win 2

Honor Win 2 : 10,000mAh बैटरी और 2nm Snapdragon चिप के साथ अक्टूबर में दे सकता है दस्तक

RECOMMENDED
पति को दूसरी महिला के साथ देखा, फिर कर दी हत्या! कोरिया में सनसनीखेज वारदात

CG-पति को दूसरी महिला के साथ देखा, फिर कर दी हत्या! पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

RECOMMENDED

कोर्ट न्यूज : लड़ाई में नाना की हत्या, दो नातियों को उम्रकैद; गैस सिलेंडर से तोड़ा था दरवाजा

RECOMMENDED
DHAN KISAN FARMER

राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज, देखिये किस जिले में कितनी हुई बारिश

RECOMMENDED

स्वामी आत्मानंद स्कूल में तीसरी के छात्र से बेरहमी! शिक्षक पर पिटाई का आरोप, टूटे 3 दांत और फटा जबड़ा

RECOMMENDED

स्कूलों के बाहर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: 59 नाबालिग वाहन चालक पकड़े, 63 वाहनों पर कार्रवाई

RECOMMENDED

सस्पेंड न्यूज : महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्रधान पाठक निलंबित

RECOMMENDED

CG: बिना अनुमति अटैचमेंट और अतिरिक्त प्रभार पर सरकार की सख्ती, सभी आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त

RECOMMENDED
BOB SO Recruitment 2026

BOB SO Recruitment 2026 : बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 206 पदों पर निकली भर्ती, 26 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

RECOMMENDED
Tata Nexon Camo Edition

Tata Nexon Camo Edition भारत में हुई लॉन्च: 9.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत, मिले नए फीचर्स और स्पेशल कलर्स

RECOMMENDED
HP OmniPad 12

HP OmniPad 12 India Launch: 12-Inch 2K Display और Detachable Keyboard के साथ भारत में पहली बार उतरा HP का नया टैब

RECOMMENDED
BMW X1 LWB

BMW X1 LWB India Launch : भारत में जल्द एंट्री करेगी लंबी व्हीलबेस वाली X1, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

हमर लैब घोटाला: हाईकोर्ट से मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर को राहत नहीं, FIR और चार्जशीट रद्द करने से इनकार