बिग ब्रेकिंग

सैंकड़ों ट्रेन रद्द : आज देश के कई राज्यों में ट्रेनें रहेगी कैंसिल…..सैंकड़ों ट्रेन की लिस्ट हुई है जारी…यात्रा से निकलने से पहले ये लिस्ट जरूर देखें

नयी दिल्ली 20 जून। अग्निपथ योजना को लेकर आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं विरोध-प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें पिछले 3-4 दिनों से रद्द की जा रही है। कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया जा रहा है, जबकि कुछ को रिशेड्यूल भी किया गया है। पूर्वी रेलवे ने उन ट्रेनों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें 20 जून के लिए कैंसिल किया गया है। 7 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। वहीं 10 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। इसके अलावा एक ट्रेन को शॉट टर्मिनेट किया गया है। उत्तर रेलवे ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 20 तारीख को कौन-कौन से ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। ये ट्रेनें कैंसिल रहेंगी: 

  1. 04303 बरेली दिल्ली स्पेशल
  2. 04413 गाजियाबाद दिल्ली
  3. 04447 गाजियाबाद दिल्ली
  4. 04091 खुर्जा शकूरबस्ती
  5. 04600 सहारनपुर दिल्ली
  6. 04339 बुलंदशहर तिलकब्रिज हापुड़ शटल
  7. 04404 सहारनपुर दिल्ली
  8. 04485 गाजियाबाद दिल्ली
  9. 04415 अलीगढ़ दिल्ली
  10. 04460 सहारनपुर दिल्ली
  11. 04409 गाजियाबाद शकूरबस्ती
  12. 04417 हाथरस किला दिल्ली
  13. 04462 रोहतक दिल्ली
  14. 04454 रोहतक नई दिल्ली
  15. 04090 हिसार नई दिल्ली
  16. 04432 जाखल दिल्ली
  17. 04424 जींद दिल्ली
  18. 04469 रेवाड़ी दिल्ली
  19. 04030 फारुखनगर दिल्ली सराय रोहिल्ला
  20. 04990 रेवाड़ी दिल्ली
  21. 04434 रेवाड़ी दिल्ली
  22. 04407 पलवल गाजियाबाद
  23. 04967 मथुरा नई दिल्ली
  24. 04419 मथुरा गाजियाबाद
  25. 04913 पलवल गाजियाबाद
  26. 04466 शामली दिल्ली
  27. 01650 शामली दिल्ली शाहदरा
  28. 04450 पानीपत नई दिल्ली
  29. 04472 पानीपत गाजियाबाद
  30. 04406 पानीपत गाजियाबाद
  31. 04178 कुरुक्षेत्र दिल्ली

उत्तर मध्य रेलवे ने लिखा कि यात्रीगण कृपया ध्यान दें, उत्तर मध्य रेलवे से गुज़रने वाली आगामी दिनांक 20 से 22 जून 2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली निम्न गाड़ियों (अपडेटेड सूची) का निरस्तीकरण संबंधित ज़ोन द्वारा किया गया है। असुविधा के लिए खेद है।

उत्तर पूर्व रेलवे ने लिस्ट जारी कर कहा कि धरना/प्रदर्शन के कारण पूर्वोत्तर रेलवे परिक्षेत्र में गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं रि-शिड्यूलिंग

18632 चोपन-रांची एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस हटिया से रद्द रहेगी। 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस रांची से रद्द रहेगी। बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में आंदोलन के कारण ट्रेन संख्या-19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस 20 जून को रद्द कर दिया गया है।

Back to top button