ब्यूरोक्रेट्स

VIDEO: महिला IAS ने 26 जनवरी के मौके पर BSF के जवानो साथ किया डांस… वीडियो हुआ वायरल…

पंजाब 30 जनवरी 2023 पंजाब के जिला फाजिल्का में देश भक्ति का एक अलग रंग देखने को मिला। जिला की डीसी IAS डॉ. सेनू दुग्गल ने देश भक्ति गानों पर खूब डांस किया। दरअसल, 26 जनवरी को शहर के घंटा घर चौक में BSF कर्मचारियों द्वारा लाइव बैंड बजाया जा रहा था। इस बीच अचानक से डीसी सेनू दुग्गल देश भक्ति के गीत पर BSF की महिला कर्मचारियों के संग डांस करने लगी।

एक दिन पहले ही डीसी सेनू दुग्गल ने अपने ट्विटर पर ये वीडियो पोस्ट की। वीडियो देख लोगों उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। डॉ. रेनू डांस के डांस से लोगों में संदेश जा रहा है कि देश भक्ति का जज्बा हमेशा हर भारत वासी के दिल में बना हुआ है। बेशक वह कोई प्रशासनिक अधिकारी ही क्यों न हो।

Back to top button