हेडलाइन

IAS ट्रांसफर बिग ब्रेकिंग : IAS तबादले की लिस्ट हुई जारी, देखिये लिस्ट..

रायपुर 25 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों के तबादले हुए हैं। बलौदाबाजार, बस्तर, सूरजपुर सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले गये हैं। वहीं कई सीनियर अफसरों के भी विभागों में फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 26 IAS अफसरों के तबादले किये हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा का कलेक्टर चंदन कुमार को बनाया गया है, वहीं रजत बंसल नरेगा विभाग में आयुक्त बनाकर भेज दिए गए हैं। संजय अग्रवाल को सूरजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। विजय दयाराम को बस्तर कलेक्टर बनाया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, शम्मी आबिदी को कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नरेंद्र कुमार दुग्गा को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं पी.एस ध्रुव को सामान्य प्रशासन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वो अब तक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Back to top button