हेडलाइन

CG- दामाद ने ससुर को मार दी गोली, घटना के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

भिलाई 25 अप्रैल 2024। भिलाई से एक बड़ी खबर आ रही है। दामाद ने अपने ससुर को ही गोली मार दी। घटना सुपेला के लक्ष्मी मार्केट की है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं ससुर की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना के बाद से आरोपी दामाद फरार बताया जा रहा है.

जानकारी के मुातबिक ससुर और दामाद के बीच किसी बात का विवाद था। इसी बात को लेकर आज देर शाम भी दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी, जिसके बाद दामाद ने बंदूक निकालकर अपने ससुर पर गोली चला दी। घटना सुपेला लक्ष्मी मार्केट की बतायी जा रही है। गोली लगने के बाद ससुर वही गिर गये।

स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी, वहीं तत्काल घायल को अस्पताल ले जाया गया। घायल लहूलुहान ससुर का सुपेला सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद निजी अस्पताल रेफल किया गया है। आरोपी दामाद फरार है, जिसकी तलाश सुपेला पुलिस कर रही है।

Back to top button