मौसम अपडेट

IMD का ताजा अपडेट, अगले 2 दिन इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में इस समय भयंकर गर्मी (Weather Update) देखने को मिल रही है। भीषण गर्मी (Weather Alert) ने लोगों का पसीना निकाल रखा हुआ है। हीटवेव की वजह से लोग बहुत ही ज्यादा परेशान होते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों लोगों को भयंकर गर्मी से किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलने वाली है। गर्मी ने लोगों को घर से बाहर निकलना तक मुश्किल कर दिया है।

IMD का ताजा अपडेट, अगले 2 दिन इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

देश के ज्यादातर राज्य इस समय भीषण गर्मी से झुलसते हुए दिख रहे हैं। बिहार में चल रही खतरनाक लू से लोगों का बुरा हाल हो रखा हुआ है। अब बिहार के लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 10 जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है।

बिहार के कई जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, इसके साथ ही गरज के साथ छींटे और हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।

हल्की बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली में 7 जून तक आसमान साफ ​​रहेगा, अधिकतम तापमान क्रमशः 44 और और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

बेंगलुरु का मौसम

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बेंगलुरु में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ऐसा मौसम अगले दो दिनों तक ऐसा ही रह सकता है, जिसमें आंशिक रूप से बादल छाए रहने है। 5 से 7 जून के बीच बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 और 3 जून को कर्नाटक में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Read more : बेहद सस्ते में मिल रहा Samsung का 5G फोन, मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

मुंबई में मौसम का हाल

मुंबई में 5 जून तक मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, 6 जून को बारिश हो सकती है। गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के लिए मौसम बुलेटिन भी जारी किया है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

आईएमडी के मुताबिक, 8 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश, बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही इन राज्यों में बिजली कड़कने और बादल गरजने की भी चेतवानी जारी कर दी गई है।

IMD का ताजा अपडेट, अगले 2 दिन इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा में 6 जून तक ऐसा ही मौसम बना हुआ रहेगा। इसके अलावा महाराष्ट्र में 5 जून तक बारिश का अनुमान है। 2 जून को ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है।

Back to top button