×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Monday, 10 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG- शिक्षकों के प्रमोशन पर आज होगी अहम बैठक, डीपीआई लेंगे सभी संयुक्त संचालक व डीईओ की VC

रायपुर 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रमोशन को लेकर एक बड़ी जानकारी आ रही है। आज शिक्षा विभाग की अहम बैठक होने वाली है। बैठक में मूल रुप से पदोन्नति पर चर्चा होगी। एंजेंडा में भी मूल रूप से पदोन्नति को लेकर भी तय किया गया है। माना जा रहा है कि आज वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये होने वाली बैठक में विभिन्न संवर्गों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर अब तेजी लाई गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति से संबंधित कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नति की प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरी की जानी है।

Advertisement

शिक्षा विभाग के लिपिकीय, अलिपिकीय, शैक्षणिक और प्रशासनिक संवर्गों में पदोन्नति के लिए उपलब्ध रिक्त पदों, पात्र कर्मचारियों और अन्य जरूरी जानकारियों को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। DPI स्तर से इसकी नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि तय समय-सीमा के भीतर प्रमोशन की कार्रवाई पूरी हो सके।

10 अगस्त को होगी पदोन्नति प्रक्रिया की समीक्षा

पदोन्नति प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा के लिए 10 अगस्त को दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की जाएगी। इसमें संभाग और जिला स्तर पर चल रही पदोन्नति प्रक्रिया की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

DPI ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पदोन्नति से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियों और पूर्व में मांगे गए विवरण के साथ शामिल हों। बैठक में यह भी जानकारी ली जाएगी कि विभिन्न संवर्गों में कितने पद रिक्त हैं और पदोन्नति की कार्रवाई किस चरण तक पहुंची है।

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति पर जोर

पदोन्नति प्रक्रिया की निगरानी के लिए संभाग और जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की जानी है। अधिकारियों से नोडल अधिकारियों की जानकारी DPI को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।इसके साथ ही अलग-अलग संवर्गों में पदोन्नति के लिए उपलब्ध रिक्त पदों का पूरा विवरण भी मांगा गया है। विभाग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो और इसमें अनावश्यक देरी न हो।

भर्ती नियम 2026 और कोर्ट के निर्देशों पर भी होगी चर्चा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सेवा भर्ती नियम 2026 के प्रावधानों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पदोन्नति से संबंधित मामलों में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।बैठक में स्वामी आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों में रिक्त पदों की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों से इन स्कूलों में उपलब्ध रिक्त पदों का विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

15 अगस्त तक पूरा करना है प्रमोशन

DPI के निर्देशों के बाद अब संभाग और जिला स्तर पर पदोन्नति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है। अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए सभी जरूरी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में पदोन्नति की उम्मीद लगाए बैठे शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के लिए आने वाले दिन महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

रायपुर: 20 लाख की MDMA के साथ राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार, कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़ी ड्रग्स की बड़ी खेप

RECOMMENDED

CG: 23 वर्षीय महिला से गैंगरेप का आरोप, शराब पिलाकर सुनसान जगह ले गए; 3 आरोपी हिरासत में

RECOMMENDED

बिलासपुर: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में NSUI का प्रदर्शन, गेट तोड़कर अंदर घुसे कार्यकर्ता; जमीन आवंटन का विरोध

RECOMMENDED

 संयुक्त शिक्षक संघ में हुई अहम नियुक्तियां, ओमप्रकाश पाण्डेय बने प्रांतीय महासचिव, विनोद गुप्ता को मिली संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी

RECOMMENDED

नाना और लॉरेंस: “विश्वास, प्रेम और विदाई की वह कहानी जिसे दुनिया कभी नहीं भूलेगी” 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस की पूर्व संध्या पर पढ़ें ये विशेष आलेख

RECOMMENDED
Weight Loss Tips: Include oranges in your diet for weight loss.

Weight Loss Tips : वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें संतरा, जानें इस्तेमाल के 8 बेहतरीन तरीके

RECOMMENDED
Recruitment for teacher posts in Chhattisgarh

Recruitment for teacher posts in Chhattisgarh : 2 सितंबर तक व्यापमं पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन

RECOMMENDED
BSNL ₹299 Prepaid Plan

BSNL ₹299 Prepaid Plan: 30 दिनों की वैलिडिटी और 90GB डेटा का बजट विकल्प

RECOMMENDED

CG सेक्स रैकेट पकड़ाया : वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

RECOMMENDED
MG Majestor Price Hike

MG Majestor Price Hike : लॉन्च के दो महीने बाद महंगी हुई एमजी की फ्लैगशिप SUV, जानें किस वेरिएंट पर कितना बढ़ा दाम

RECOMMENDED
Mahindra Scorpio N vs Thar Roxx

Mahindra Scorpio N vs Thar Roxx : ₹13.69 लाख के बजट में कौन सी SUV आपके लिए बेहतर?

RECOMMENDED
Lenovo Lecoo P900A Tablet

Lenovo Lecoo P900A Tablet : लॉन्च हुआ 8-इंच डिस्प्ले और 4G LTE वाला नया बजट टैब, देखें स्पेसिफिकेशन्स

RECOMMENDED
Maruti Brezza CNG EMI Calculator

Maruti Brezza CNG EMI Calculator : ₹1 लाख डाउन पेमेंट पर हर महीने देनी होगी कितनी किश्त?

RECOMMENDED
Samsung Smart TV

Amazon Great Freedom Sale 2026 : सैमसंग स्मार्ट टीवी मॉडल्स पर 65% तक की बंपर छूट

RECOMMENDED
E3 Trion Electric Scooter Launched

E3 Trion Electric Scooter : 165 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत ₹99,999 से शुरू

RECOMMENDED
CG Weather Alert

CG Weather Alert : रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले 24 घंटे सरगुजा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी

RECOMMENDED
Injured Sai Sudharsan out, Sarfaraz Khan comes in.

IND vs SL : अभ्यास मैच के बाद भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, चोटिल साई सुदर्शन बाहर, सरफराज खान की एंट्री

RECOMMENDED
Sawan Shivratri 2026

सावन शिवरात्रि 2026: भद्रा काल के बीच जलाभिषेक का सही समय, जानें ब्रह्म से निशिता काल तक के शुभ मुहूर्त

RECOMMENDED

शिक्षकों के ट्रांसफर पर सियासत तेज: दीपक बैज बोले- ‘वसूली के लिए जारी हुई लिस्ट’, पुरंदर मिश्रा का पलटवार- आवेदन आए, परीक्षण हुआ फिर फैसला

RECOMMENDED
highcourt 4

CG- जजों के हुए तबादले, ओड़िशा हाईकोर्ट के दो जजों का तबादला, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा आएंगे छत्तीसगढ़

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

बिलासपुर: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में NSUI का प्रदर्शन, गेट तोड़कर अंदर घुसे कार्यकर्ता; जमीन आवंटन का विरोध