×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 09 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

शिक्षकों के ट्रांसफर पर सियासत तेज: दीपक बैज बोले- ‘वसूली के लिए जारी हुई लिस्ट’, पुरंदर मिश्रा का पलटवार- आवेदन आए, परीक्षण हुआ फिर फैसला

रायपुर 9 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को करीब 700 शिक्षकों के समन्वय से तबादले किए जाने के बाद अब कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। बिना स्पष्ट तबादला नीति के इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तो भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार करते हुए तबादलों को जरूरत और आवेदन के आधार पर लिया गया फैसला बताया है।

दीपक बैज बोले- ‘ट्रांसफर उद्योग बनाया जा रहा’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने शिक्षकों के तबादले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ट्रांसफर करना ही था तो शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले किया जाना चाहिए था।

Advertisement

बैज ने आरोप लगाया कि शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद अब तबादला सूची जारी करने का उद्देश्य केवल वसूली और पैसे कमाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तबादले को एक तरह का ‘उद्योग’ बनाया जा रहा है।

कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद शिक्षकों के ट्रांसफर का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

पुरंदर मिश्रा ने किया पलटवार

दीपक बैज के आरोपों पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में आवश्यकता थी और जिन लोगों के आवेदन आए थे, उनका परीक्षण करने के बाद शिक्षा विभाग ने तबादले किए हैं।

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि सरकार किसी भी तबादले के लिए दीपक बैज से पूछे। उन्होंने कहा कि “जो आवश्यकता थी, जो आवेदन था, तब शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर किया है।”

‘कांग्रेस के कार्यकाल में इंडस्ट्रीज चलती थीं’

भाजपा विधायक ने कांग्रेस के कार्यकाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय ‘इंडस्ट्रीज’ चलती थीं, जबकि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रक्रिया के तहत आवेदन लिए जाते हैं, उनका परीक्षण होता है और उसके बाद निर्णय किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार के सामने जो आवेदन और आवश्यकता आती है, उसी के आधार पर तबादले का फैसला किया जाता है।

करीब 700 शिक्षकों के तबादले से उठा विवाद

बता दें कि शिक्षा विभाग ने शनिवार को करीब 700 शिक्षकों के समन्वय से तबादले किए हैं। इन तबादलों को लेकर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि प्रदेश में नियमित तबादला नीति के तहत प्रक्रिया नहीं चल रही है।

तबादला सूची जारी होने के बाद शिक्षकों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर तबादले किस आधार पर किए गए और आवेदन की प्रक्रिया क्या रही। वहीं, सरकार की ओर से इसे आवश्यकता और प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद लिया गया फैसला बताया जा रहा है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

highcourt 4

CG- जजों के हुए तबादले, ओड़िशा हाईकोर्ट के दो जजों का तबादला, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा आएंगे छत्तीसगढ़

RECOMMENDED

CG- शराब पार्टी में हो गयी लड़ाई, दोस्तों ने ही दोस्त की ले ली जान, फिर डाल दिया नाले में, तीन आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

रायपुर : सूदखोरी से परेशान महिला ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखे नाम; हालत गंभीर

RECOMMENDED

बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; रिश्तेदार गंभीर रूप से झुलसा

RECOMMENDED

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये, CM साय ने की असम के सीएम हिमंता से चर्चा

RECOMMENDED

फीस निर्धारण के नाम पर छात्रों से लूट बंद हो, संजय ठाकुर, बोले- छात्र आंदोलित हुए तो छत्तीसगढ़ को जंतर-मंतर बनते देर नहीं लगेगी

RECOMMENDED
realme NARZO 100x 5G

Amazon Great Freedom Sale : realme NARZO 100x 5G पर ₹12,500 की सीधी छूट, जानें ऑफर्स

RECOMMENDED
Natural Amla-Fenugreek Oil

Natural Amla-Fenugreek Oil : सफेद बालों और हेयर फॉल की छुट्टी: घर पर ऐसे बनाएं 100% नेचुरल आंवला-मेथी तेल

RECOMMENDED
Bajaj Chetak 2501 Review

Bajaj Chetak 2501: किफायती दाम में मेटल बॉडी और प्रैक्टिकल रेंज, जानें आपके लिए कितना सही है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर

RECOMMENDED
Moto Pad 70 5G

Moto Pad 70 5G भारत में लॉन्च: ₹33,999 शुरुआती कीमत, 15 अगस्त से Flipkart पर बिक्री

RECOMMENDED
Moto G Max 5G

Moto G Max 5G India : 14 अगस्त को बाजार में एंट्री लेगा मोटोरोला का नया 5G फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स

RECOMMENDED

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में कौन कहां फहराएगा तिरंगा? रायपुर में CM साय, देखें किस जिले में कौन है चीफ गेस्ट

RECOMMENDED

IAS अमित कटारिया विवाद में नया मोड़, पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र,आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की अपील

RECOMMENDED
Samsung Galaxy A36 5G

Flipkart Freedom Sale : Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹9,000 का सीधा डिस्काउंट, बैंक ऑफर के साथ जानें डील

RECOMMENDED
FIR

CG-13 वर्षीय किशोरी से अनाचार के मामले में समझौते का दबाव बनाने का आरोप, सरपंच समेत 7 पर केस

RECOMMENDED

CG-11 KV तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, मकान मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस

RECOMMENDED
Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G भारत में हुआ लॉन्च: 8,000 mAh बैटरी के साथ मिलेगी 3,000 रुपये की छूट, 12 अगस्त से बिक्री शुरू

RECOMMENDED
IOCL Recruitment 2026

IOCL Recruitment 2026 :अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, बिना आवेदन शुल्क के करें अप्लाई

RECOMMENDED

CG- मुक्तिधाम में कुत्तों का अंतिम संस्कार कराने पर विवाद, निगम ने कर्मचारी को हटाया

RECOMMENDED
छत्तीसगढ़ में बारिश की फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का दौर, उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार; रायपुर में भी बदला मौसम

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG- जजों के हुए तबादले, ओड़िशा हाईकोर्ट के दो जजों का तबादला, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा आएंगे छत्तीसगढ़