×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 09 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

फीस निर्धारण के नाम पर छात्रों से लूट बंद हो, संजय ठाकुर, बोले- छात्र आंदोलित हुए तो छत्तीसगढ़ को जंतर-मंतर बनते देर नहीं लगेगी

रायपुर 9 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में निजी विश्वविद्यालयों के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस निर्धारण प्रक्रिया को लेकर छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस का निर्धारण प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति (AFRC) के माध्यम से ही कराया जाए।

संजय ठाकुर का आरोप है कि फीस निर्धारण को लेकर संबंधित संस्थाओं और अधिकारियों की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी होने के बावजूद इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर लगातार मार्गदर्शन लेने की प्रक्रिया के नाम पर मामले को लंबा खींचा जा रहा है, जिसका सीधा असर छात्रों और उनके परिवारों पर पड़ रहा है।

Advertisement

2008 में बनी थी फीस विनियामक व्यवस्था

ठाकुर के मुताबिक, वर्ष 2008 में केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्यों में निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के प्रवेश और फीस निर्धारण को विनियमित करने के लिए प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति (AFRC) की व्यवस्था की गई थी। इसका उद्देश्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस में एकरूपता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना था।

उन्होंने कहा कि MBA, B.E., B.Tech, Pharmacy, B.Ed., M.Ed., MCA, B.P.Ed., M.P.Ed. और B.Arch जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस निर्धारण प्रक्रिया को नियमानुसार समिति के दायरे में रखा जाना चाहिए। उनका दावा है कि व्यवस्था लागू हुए करीब 18 साल बीतने के बावजूद छत्तीसगढ़ में इसे पूरी तरह प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया जा सका है।

2024 में निजी विश्वविद्यालयों को दिए गए निर्देश

संजय ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति के पूर्व अध्यक्ष और सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रभात शास्त्री ने 13 सितंबर 2024 को निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग को पत्र भेजा था। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी निजी विश्वविद्यालयों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस संबंधित समिति से निर्धारित कराने के निर्देश दिए जाने की बात कही गई थी।

इसके बाद 23 जून 2025 को छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की ओर से भी सभी निजी विश्वविद्यालयों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए जाने का दावा ठाकुर ने किया है।

AFRC को लेकर विभागों ने भी दिया प्रतिवेदन

ठाकुर के अनुसार, AFRC के चेयरमैन की ओर से भी यह स्पष्ट किया जा चुका है कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस तय करना समिति के अधिकार क्षेत्र में आता है। निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सचिव ने भी सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को फीस AFRC से निर्धारित कराने के संबंध में पत्र जारी किया है।

उन्होंने दावा किया कि तकनीकी शिक्षा संचालनालय की ओर से भी मंत्रालय को इस संबंध में स्पष्ट प्रतिवेदन दिया जा चुका है कि फीस निर्धारण AFRC के माध्यम से किया जाना चाहिए।

संजय ठाकुर का आरोप है कि इतने स्पष्ट निर्देश और पत्राचार के बावजूद शासन स्तर पर निर्णय को आगे बढ़ाने के बजाय बार-बार मार्गदर्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।

‘लाखों छात्रों से जुड़े मामले को न लटकाएं’

आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस निर्धारण प्रक्रिया में एकरूपता, पारदर्शिता और कानूनी व्यवस्था की मांग छात्र लंबे समय से करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि लाखों छात्रों और उनके परिवारों से जुड़े इस मुद्दे को प्रशासनिक प्रक्रिया में उलझाए रखने से आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि शासन स्तर से तत्काल स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और निजी विश्वविद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस का निर्धारण AFRC के माध्यम से कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

‘छात्र आंदोलित हुए तो छत्तीसगढ़ बन जाएगा जंतर-मंतर’

संजय ठाकुर ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों की मांगों को लगातार नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि फीस निर्धारण के नाम पर छात्रों से कथित तौर पर हो रही लूट और अनियमितता को लेकर छात्र आंदोलित हो गए, तो “छत्तीसगढ़ को जंतर-मंतर बनते देर नहीं लगेगी।”

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

शिक्षकों के ट्रांसफर पर सियासत तेज: दीपक बैज बोले- ‘वसूली के लिए जारी हुई लिस्ट’, पुरंदर मिश्रा का पलटवार- आवेदन आए, परीक्षण हुआ फिर फैसला

RECOMMENDED
highcourt 4

CG- जजों के हुए तबादले, ओड़िशा हाईकोर्ट के दो जजों का तबादला, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा आएंगे छत्तीसगढ़

RECOMMENDED

CG- शराब पार्टी में हो गयी लड़ाई, दोस्तों ने ही दोस्त की ले ली जान, फिर डाल दिया नाले में, तीन आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

रायपुर : सूदखोरी से परेशान महिला ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखे नाम; हालत गंभीर

RECOMMENDED

बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; रिश्तेदार गंभीर रूप से झुलसा

RECOMMENDED

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये, CM साय ने की असम के सीएम हिमंता से चर्चा

RECOMMENDED
realme NARZO 100x 5G

Amazon Great Freedom Sale : realme NARZO 100x 5G पर ₹12,500 की सीधी छूट, जानें ऑफर्स

RECOMMENDED
Natural Amla-Fenugreek Oil

Natural Amla-Fenugreek Oil : सफेद बालों और हेयर फॉल की छुट्टी: घर पर ऐसे बनाएं 100% नेचुरल आंवला-मेथी तेल

RECOMMENDED
Bajaj Chetak 2501 Review

Bajaj Chetak 2501: किफायती दाम में मेटल बॉडी और प्रैक्टिकल रेंज, जानें आपके लिए कितना सही है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर

RECOMMENDED
Moto Pad 70 5G

Moto Pad 70 5G भारत में लॉन्च: ₹33,999 शुरुआती कीमत, 15 अगस्त से Flipkart पर बिक्री

RECOMMENDED
Moto G Max 5G

Moto G Max 5G India : 14 अगस्त को बाजार में एंट्री लेगा मोटोरोला का नया 5G फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स

RECOMMENDED

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में कौन कहां फहराएगा तिरंगा? रायपुर में CM साय, देखें किस जिले में कौन है चीफ गेस्ट

RECOMMENDED

IAS अमित कटारिया विवाद में नया मोड़, पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र,आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की अपील

RECOMMENDED
Samsung Galaxy A36 5G

Flipkart Freedom Sale : Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹9,000 का सीधा डिस्काउंट, बैंक ऑफर के साथ जानें डील

RECOMMENDED
FIR

CG-13 वर्षीय किशोरी से अनाचार के मामले में समझौते का दबाव बनाने का आरोप, सरपंच समेत 7 पर केस

RECOMMENDED

CG-11 KV तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, मकान मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस

RECOMMENDED
Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G भारत में हुआ लॉन्च: 8,000 mAh बैटरी के साथ मिलेगी 3,000 रुपये की छूट, 12 अगस्त से बिक्री शुरू

RECOMMENDED
IOCL Recruitment 2026

IOCL Recruitment 2026 :अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, बिना आवेदन शुल्क के करें अप्लाई

RECOMMENDED

CG- मुक्तिधाम में कुत्तों का अंतिम संस्कार कराने पर विवाद, निगम ने कर्मचारी को हटाया

RECOMMENDED
छत्तीसगढ़ में बारिश की फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का दौर, उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार; रायपुर में भी बदला मौसम

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG- जजों के हुए तबादले, ओड़िशा हाईकोर्ट के दो जजों का तबादला, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा आएंगे छत्तीसगढ़